गंगोलीहाट व थल में जगदीशिला यात्रा का जोरदार स्वागत
गंगोलीहाट/थल गढ़वाल से शुरू हुई बाबा विश्वनाथ की 26 दिवसीय जगदीशिला डोली यात्रा बुधवार को
गंगोलीहाट/थल: गढ़वाल से शुरू हुई बाबा विश्वनाथ की 26 दिवसीय जगदीशिला डोली यात्रा बुधवार को गंगोलीहाट व थल पहुंची। यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
गंगोलीहाट के प्रसिद्ध सिद्धपीठ महाकाली मंदिर में रावलगांव के पुजारियों, महिलाओं समेत क्षेत्र की जनता ने जगदीशिला डोली के दर्शन किए। महाकाली के दरबार में डोली की विधि-विधान से पूजा की गई। इसके बाद यात्रा पाताल भुवनेश्वर को रवाना हुई। डोली यात्रा की अगुवाई कर रहे पूर्व मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी ने बताया कि उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के प्रसिद्ध मंदिरों के भ्रमण के बाद गंगा दशहरा के दिन यात्रा का समापन होगा। यात्रा का मुख्य मकसद विश्व शांति, उत्तराखंड की उन्नति व पहाड़ों से हो रहे पलायन को रोकना है। यहां डोली का स्वागत करने वालों में मुकेश रावल, संजय रावल, शंकर लाल शाह, दिनेश बिष्ट आदि शामिल थे।
थल: गंगोलीहाट से चली डोली यात्रा देर शाम थल पहुंची। जहां प्रसिद्ध बालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मुनस्यारी को रवाना हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रताप सिंह सत्याल, धरम सिंह सत्याल, लक्ष्मण सिंह देऊपा, नारायण सिंह पांगती, बद्री लाल वर्मा, दामोदर भट्ट, जीवन जोशी, शिव मंदिर के पुजारी गणेश दत्त भट्ट, मथुरा दत्त भट्ट, बृजेश सत्याल आदि शामिल थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।