Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Panchayat Chunav: रिटायर आइपीएस अधिकारी ने ग्राम प्रधान के लिए किया नॉमिनेशन, निर्विरोध चुनना तय

    Updated: Sat, 05 Jul 2025 02:16 PM (IST)

    सेवानिवृत्त आइजी विमला गुंज्याल ने देश के पहले गांव गुंजी से ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन किया है । ग्रामीणों ने उन्हें निर्विरोध प्रधान बनाने का फै ...और पढ़ें

    Hero Image
    सेवानिवृत आइजी विमला गुंज्याल ने प्रधान पद के लिए किया नामांकन। प्रतिकात्‍मक

    जासं, पिथौरागढ़। देश के प्रथम और जीवंत गांव गुंजी में आइपीएस अधिकारी सेवानिवृत आइजी विमला गुंज्याल ने ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन किया। उनका निर्विरोध ग्राम बनना तय हो चुका है।

    शुक्रवार की रात्रि को ग्रामीणों ने विमला को निर्विरोध प्रधान बनाने पर सहमति जताई। ग्राम प्रधान पद के दावेदारों ने सहर्ष सहमति देते हुए इसे गाव का गौरव बताया।

    शनिवार को विमला गुंज्याल ग्रामीणों के साथ विकास खंड कार्यालय धारचूला पहुंची। जहां पर उन्होंने नामांकन किया। उनके नामांकन से व्यास, दारमा, और चौदास घाटी में खुशी व्याप्त है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें