Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Panchayat Chunav: पिथौरागढ़ के आठ विकास खंडों में 342819 मतदाता, करेंगे एक हजार पंचायत प्रतिनिधियों का चुनाव

    Uttarakhand Panchayat Chunav पिथौरागढ़ जिले में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गए हैं जिसके बाद दावेदारों ने मतदाताओं को लुभाने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। आठ विकास खंडों के एक हजार पंचायत प्रतिनिधियों का भविष्य 342819 मतदाता तय करेंगे। जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से अधिक है। गंगोलीहाट में सबसे ज्यादा और डीडीहाट में सबसे कम मतदाता हैं।

    By ramesh garkoti Edited By: Nirmala Bohra Updated: Wed, 02 Jul 2025 03:55 PM (IST)
    Hero Image
    पिथौरागढ़ के आठ विकास खंडों में 342819 मतदाता करेंगे एक हजार पंचायत प्रतिनिधियों का चुनाव. Concept Photo

    संवाद सहयोगी, जागरण, पिथौरागढ़ : पंचायत चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अब मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए दावेदारों ने रणनीतियां बनानी शुरू कर दी हैं। जिले के आठ विकास खंडों से चुने जाने वाले एक हजार पंचायत प्रतिनिधियों का भविष्य 342819 मतदाता तय करेंगे। पिथौरागढ़ जिले के आठ विकास खंडों में महिला मतदाताओं की तुलना में पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुरुष मतदाताओं की संख्या 174245 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 168574 है। जिले के गंगोलीहाट विकास खंड में सर्वाधिक मतदाता हैं, यहां कुल मतदाताओं की संख्या 58994 है, इनमें पुरुष मतदाता 30703 और महिला 28291 हैं। डीडीहाट विकासखंड में सबसे कम 30364 मतदाता पंजीकृत है।

    यहां भी महिला मतदाता पुरुषों की तुलना में कम हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या 15569 और महिला मतदाताओं की संख्या 14795 है। बेरीनाग में कुल मतदाता 38984 हैं, इनमें महिलायें 19065 और पुरुष 19919 हैं। धारचूला में मतदाताओं की संख्या 51360 है, यहां 25871 पुरुष और 25489 महिला मतदाता पंजीकृत हैं।

    जिला मुख्यालय के बिण विकास खंड में 46878 मतदाता हैं, इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 23453 और महिला मतदाताओं की संख्या 23425 है। मुनस्यारी विकासखंड में मतदाताओं की संख्या 38497 है, इनमें 18850 महिला और 19647 पुरुष मतदाता हैं। मूनाकोट विकास खंड में कुल पंजीकृत 39580 मतदाताओं में 19782 महिला और 19778 पुरुष मतदाता हैं।

    जिले का यह एक मात्र विकास खंड है जहां महिला मतदाता अधिक हैं। कनालीछीना विकास खंड में 18849 महिला मतदाता और 19333 पुरुष मतदाता हैं, कुल मतदाताओं की संख्या 38182 है। जिले के 342819 मतदाता 681 ग्राम प्रधान, 287 सदस्य क्षेत्र पंचायत और 32 जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव करेंगे।