Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शमशेर सिंह सत्याल के संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड अध्यक्ष बनने से थल व मुवानी में हर्ष

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:03 AM (IST)

    पिथौरागढ़ जिले के युवा नेता शमशेर सत्याल को दोहरा दायित्व मिलने से जिले में खुशी का माहौल है।

    शमशेर सिंह सत्याल के संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड अध्यक्ष बनने से थल व मुवानी में हर्ष

    पिथौरागढ़, जेएनएन : जिले के युवा नेता शमशेर सत्याल को दोहरा दायित्व मिलने से जिले में खुशी व्याप्त है। सत्याल जिले के पहले जनप्रतिनिधि हैं जिन्हें दोहरा दायित्व मिला है। बीते मानसून काल में आपदा प्रभावित क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने का सत्याल को तोहफा मिला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्यमंत्री शमशेर सत्याल को पूर्व में श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष का दायित्व मिला था। इस क्षेत्र में उन्होंने बीते दिनों अच्छे कार्य किए। मानसून काल में जब तहसील बंगापानी और मुनस्यारी में आपदा आई तो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने इस क्षेत्र में आपदा राहत की जिम्मेदारी सत्याल को सौंपी थी। इस जिम्मेदारी को उन्होंने बखूबी निभाया। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में कई किम पैदल चल कर पहुंचने के बाद आपदा प्रभावित क्षेत्र में ही बने रहे। आपदा राहत केंद्र बनाए। उनके इस उल्लेखनीय कार्य का तोहफा उन्हें श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष के साथ संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी मिली है।

    क्षेत्र के समाज सेवी रमेश बम, दीपक कार्की, संजय वर्मा, कुंदन पुजारा, कुंदन नेगी, नवीन कार्की, महेश पाल, अमरजीत, मोहन सिंह पाने, सुरेश जोशी, रवि उप्रेती, जीवन बोरा आदि ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। वहीं सत्याल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उन पर जो विश्वास जताया गया है उसे पूरा करने का वह पूरा प्रयास करेंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner