Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रू ट लॉस का हवाला देकर रोडवेज ने बंद की छह बस सेवाएं, धरमघर-दिल्ली सेवा बंद होने से दो जिलों के लोग परेशान

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 12 Mar 2020 06:19 AM (IST)

    रू ट लॉस का तर्क देकर रोडवेज ने पिथौरागढ़ जिले की आधा दर्जन बस सेवाएं बंद कर दी है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    रू ट लॉस का हवाला देकर रोडवेज ने बंद की छह बस सेवाएं, धरमघर-दिल्ली सेवा बंद होने से दो जिलों के लोग परेशान

    पिथौरागढ़, जेएनएन : रू ट लॉस का तर्क देकर रोडवेज ने जिले की आधा दर्जन बस सेवाएं बंद कर दी हैं। इन सेवाओं के बंद हो जाने से सीमांत जिले के दूरदराज के लोग खासे परेशान हैं। लोगों को लंबी यात्रा के लिए बस पकड़ने को टैक्सियों से जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोडवेज के सीमांत डिपो ने पिथौरागढ़ से संचालित होने वाली हरिद्वार, धरमघर-दिल्ली, मुनस्यारी-दिल्ली, मदकोट-दिल्ली, पिथौरागढ़-कानपुर, धारचूला-बरेली बस सेवा को बंद कर दिया है। इन सेवाओं के बंद हो जाने से जिले के लोग खासे परेशान हैं। तीर्थ नगरी हरिद्वार जाने वालों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को टनकपुर, हल्द्वानी से बस पकड़नी पड़ रही है। नेपाल से हरिद्वार जाने वाले यात्री भी खासी दिक्कत में हैं। पिथौरागढ़ सहित बागेश्वर जनपद के लोगों को लाभ देने वाली धरमघर- दिल्ली सेवा के बंद हो जाने से लोग खासे परेशान हैं। कई बार इस सेवा को शुरू किए जाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन डिपो इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। धारचूला- बरेली सेवा के बंद होने से सीमांत के व्यापारी परेशान हैं। सीमांत के अधिकांश व्यापारी बरेली से खरीददारी करते हैं। व्यापारियों को टैक्सी से पहले पिथौरागढ़ आना पड़ रहा है और यहां से बरेली के लिए बस पकड़नी पड़ रही है। व्यापारियों को एक दिन पहले जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ता है। दूरदराज के क्षेत्रों से संचालित बस सेवाओं को बंद किए जाने पर कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय प्रवक्ता भुवन पांडेय ने गहरा रोष जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन का दायरा लगातार कम किया जा रहा है। इससे लोगों को सस्ती परिवहन सेवा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने अविलंब बंद की गई बस सेवाओं को बहाल किए जाने की मांग की है। ======= लोगों के गले नहीं उतर रही बात पिथौरागढ़: सीमांत डिपो से बंद की गई आधा दर्जन बस सेवाओं के पीछे रू ट में लॉस होने का तर्क डिपो ने दिया है। बताया गया है कि जिन सेवाओं को बंद किया गया है उनमें सवारियां बहुत कम है, इससे घाटे में चल रहे निगम को और नुकसान हो रहा है। भविष्य में इन रू टों पर सवारियां बढ़ने पर बसों के पुन: संचालन की बात भी कही जा रही है। हरिद्वार और धरमघर क्षेत्र से संचालित बस सेवाओं में लॉस की बात लोगों के गले नहीं उतर रही है। ====== डिपो के बाद इस समय 61 बसों का बेड़ा है। निगम सभी प्रमुख रू टों पर अपनी सेवाएं दे रहा है। जिन रू टों को बंद किया गया उनमें सवारियां नहीं मिल रही थी, लॉस अधिक होने के कारण इन्हें बंद करना पड़ा है।

    - आरएस रावत, सीनियर फोरमैन, पिथौरागढ़ डिपो