Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Champawat Weather Today: चंपावत में तापमान में सुधार से राहत, आसमान साफ; आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना

    By ganesh pandeyEdited By: riya.pandey
    Updated: Sat, 16 Dec 2023 04:13 PM (IST)

    Pithoragarh Weather Today लोहाघाट के पारे में 0.9 डिग्री का सुधार देखने को मिला है। शनिवार को जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहे। मैदानी क्षेत्रों में आसमान साफ रहा। लोहाघाट का न्यनूतम तापमान 0.1 डिग्री चंपावत का 6.3 डिग्री रहा। समीपवर्ती पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री डीडीहाट का 6.8 डिग्री अल्मोड़ा का 0.2 डिग्री जागेश्वर का 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    Hero Image
    लगातार दूसरे दिन तापमान में सुधार से राहत

    जागरण संवाददाता, चंपावत। Champawat Weather Today: चंपावत के तापमान में लगातार दूसरे दिन सुधार देखने को मिला है। तापमान में वृद्धि की वजह से ठंड से राहत मिली है। शनिवार को चंपावत जिला मुख्यालय के तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि देखी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोहाघाट के पारे में 0.9 डिग्री का सुधार देखने को मिला है। शनिवार को जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहे। मैदानी क्षेत्रों में आसमान साफ रहा। लोहाघाट का न्यनूतम तापमान 0.1 डिग्री, चंपावत का 6.3 डिग्री रहा।

    समीपवर्ती पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री, डीडीहाट का 6.8 डिग्री, अल्मोड़ा का 0.2 डिग्री, जागेश्वर का 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

    मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को चंपावत व पिथौरागढ़ जिलों में आमतौर पर मौसम साफ रहने की संभावना है। दोपहर या शाम के समय कुछ जगह आंशिक बादल छा सकते हैं। फिलहाल वर्षा की संभावना नहीं है।

    यह भी पढ़ें - Champawat Weather: लोहाघाट में लगातार दूसरे दिन शून्य से नीचे रहा तापमान, आग का सहारा ले रहे लोग