विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिथौरागढ़ में बर्फबारी और मूसलाधार बारिश से बढ़ी ठंड, पारा गिरा

Published: Thu, 08 Oct 2026 09:22 PM (IST)

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में उच्च हिमालयी चोटियों से लेकर छिपलाकोट तक ताजा हिमपात हुआ है, जिससे पूरी घाटी में कड़ाके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. उच्च हिमालयी चोटियों और छिपलाकोट तक ताजा हिमपात हुआ।

  2. निचले इलाकों में मूसलाधार बारिश से ठंड में वृद्धि हुई।

  3. देवलथल में सर्वाधिक 90 मिमी बारिश दर्ज की गई।

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में उच्च हिमालयी चोटियों सहित मध्य हिमालय के छिपलाकोट तक ताजा हिमपात हुआ है, जिससे पूरी घाटी में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। वहीं निचले इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। देवलथल में सर्वाधिक 90 मिमी, पिथौरागढ़ में 70 मिमी और बेरीनाग में 55 मिमी पानी बरसा। इसके अलावा थल में 40 मिमी, कनालीछीना में 29.5 मिमी, बंगापानी में 28 मिमी और धारचूला में 24.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

वहीं, डीडीहाट में 10 मिमी, तेजम में 9 मिमी, गंगोलीहाट में 7 मिमी, गणाई गंगोली में 5 मिमी तथा मुनस्यारी में 1.4 मिमी बारिश हुई।पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से पारे में भारी गिरावट आ गई है।

ठंड के अचानक दस्तक देने से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। ऊंचाई वाले ग्रामीण इलाकों में सर्द हवाओं ने ठिठुरन और कंपकंपी काफी बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें- चीन सीमा से लगे पिथौरागढ़ में बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज शुरू, हरियाणा की युविका बनीं दाखिला लेने वाली पहली छात्रा

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ : 15000 फीट की ऊंचाई पर आस्था का सैलाब: बर्फ से ढके पार्वती सरोवर पहुंचे श्रद्धालु, 62000 से ज्यादा परमिट जारी