विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिथौरागढ़ : 15000 फीट की ऊंचाई पर आस्था का सैलाब: बर्फ से ढके पार्वती सरोवर पहुंचे श्रद्धालु, 62000 से ज्यादा परमिट जारी

Published: Tue, 06 Oct 2026 07:55 PM (IST)

15 हजार फीट की ऊंचाई पर भारी हिमपात के बावजूद श्रद्धालु पार्वती सरोवर और आदि कैलास के दर्शनों के लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 15 हजार फीट पर बर्फ से ढके पार्वती सरोवर पहुंचे श्रद्धालु।

  2. आदि कैलास यात्रा के लिए 62,723 इनर लाइन परमिट जारी।

  3. मौसम की चुनौतियों के बावजूद आस्था भारी पड़ रही है।

संवाद सूत्र, धारचूला। आस्था मौसम पर भारी पड़ रही है। बीते दिनों के हिमपात से ज्योलिंगकोंग से पार्वती सरोवर और मंदिर तक बंद मार्ग खुल चुका है। श्रद्धालु पार्वती सरोवर और मंदिर के दर्शन करने पहुंचने लगे हैं।

15 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित पार्वती सरोवर ओर मंदिर श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। जहां पर केवल बर्फ ही बर्फ है।पार्वती सरोवर पर भी बर्फ की परत जमा है।गौरी कुंड तक जा पाना संभव नही हैं।आदि कैलास के दर्शनों से श्रद्धालु अभिभूत है।

तहसील प्रशासन के अनुसार मई माह से आरंभ हुई आदि कैलास यात्रा में 62723 इनर लाइन परमिट जारी हो चुके हैँ। मौसम के चलते मंगलवार को 428 इनर लाइन परमिट जारी हुए। प्रशासन के अनुसार सोमवार तक यात्रा पर गए यात्रियों द्वारा आदि कैलास के दर्शन कर लिए हैं।

मौसम का मिजाज बदलने से फिर हिमपात की बनी संभावना

तीन दिन पूर्व तक मंदिर और पार्वती सरोवर तक नहीं जा पा रहे थे।इधर अब यात्री पार्वती सरोवर तक पहुंचने लगे हैं। पार्वती सरोवर तक पहुंचे यात्रियों द्वारा फोटो और वीडियों प्रचारिस किए जा रहे हैं। जिसमें पार्वती सरोवर पर भी बर्फ की परत नजर आ रही है।इधर मंगलवार से मौसम का मिजाज बदलने से फिर हिमपात की संभावना बनी है।

उप जिलाधिकारी आशीष जोशी ने बताया कि मौसम को लेकर प्रशासन सजग है। बुधवार सुबह के मौसम को देखते हुए धारचूला से आगे की यात्रा पर विचार किया जाएगा।उन्होंने बताया कि सेना्, आइटीबीपी से हिमपात को लेकर जानकारी ली जाएगी।

यह भी पढ़ें- PNG डिग्री कॉलेज चुनाव: हाई कोर्ट के आदेश के बाद अब शिकायत निवारण प्रकोष्ठ दोबारा करेगा मतपत्रों की गिनती

जानकारी मिलने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। उनके अनुसार मंगलवार की सायं तक आदि कैलास सहित मार्ग पर बर्फबारी की सूचना नहीं है।