विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PNG डिग्री कॉलेज चुनाव: हाई कोर्ट के आदेश के बाद अब शिकायत निवारण प्रकोष्ठ दोबारा करेगा मतपत्रों की गिनती

Published: Tue, 06 Oct 2026 07:46 PM (GMT+05:30)

हाई कोर्ट ने पीएनजी डिग्री कॉलेज रामनगर छात्र संघ अध्यक्ष पद के मतपत्रों की दोबारा गिनती का आदेश दिया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. हाई कोर्ट ने पीएनजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव की दोबारा गिनती का आदेश दिया।

  2. छात्र संघ अध्यक्ष पद के मतपत्रों की फिर से होगी जांच।

  3. शिकायत निवारण प्रकोष्ठ प्रत्याशियों की मौजूदगी में करेगा मतगणना।

जागरण संवाददाता, नैनीताल। हाई कोर्ट ने पीएनजी डिग्री कॉलेज रामनगर छात्र संघ अध्यक्ष पद के मतपत्रों की दोबारा गिनती के निर्देश छात्र संघ चुनाव के दौरान गठित ' शिकायत निवारण प्रकोष्ठ' को दिए हैं। कोर्ट ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतगणना करने व मतपत्र, सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने के भी निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ में छात्रनेता सूरज रावत की याचिका पर सुनवाई हुई। जिसमें कहा गया है कि वह पीजी कालेज रामनगर में एनएसयूआइ से छात्र संघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी थे। कहा कि 29 सितंबर को मतदान के बाद हुई मतगणना में उनके पक्ष में दिए गए।

निर्दलीय प्रत्याशी नीरज कंडारी को विजयी किया था घोषित

कई मतों को अवैध घोषित किया गया। जिसकी शिकायत उन्होंने उसी समय ' शिकायत निवारण प्रकोष्ठ' के समक्ष की लेकिन उनकी शिकायत का प्रकोष्ठ ने संज्ञान नहीं लिया और निर्दलीय प्रत्याशी नीरज कंडारी को पांच मतों से विजयी घोषित कर दिया गया।

नीरज को 738 व सूरज रावत को 733 मत व विद्यार्थी परिषद की प्रत्याशी विशाखा चौहान को 383 मत मिले । मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने फिर से मतगणना के निर्देश दिए हैं।