विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिथौरागढ़ः मुनस्यारी के फाफा गांव में भेड़ पालक की निर्मम हत्या, सिर पर गहरे घाव

By Omprakash AwasthiEdited By: Rahul Chauhan
Published: Fri, 13 Nov 2026 04:42 PM (IST)

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी तहसील के फाफा गांव में भेड़ों की रखवाली कर रहे एक भेड़ पालक हिम्मत सिंह की धारदार ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। तहसील मुनस्यारी के ग्राम पंचायत फाफा के तोक बजीखरक में रात को भेड़ों के साथ सो रहे भेड़ पालक की हत्या हुई है। मृत मिले भेड़ पालक के सिर पर धारदार हथियार के घाव है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फारेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

तहसील के गोरीपार क्षेत्र के दूरस्थ फाफा गांव निवासी हिम्मत सिंह 38 वर्ष पुत्र पुष्कर सिंह गुरुवार की सायं घर पर खाना खाने के बाद घर से लगभग 50-60 मीटर दूर फाफा गांव के तोक वजीखर्क में अपनी भेड़ों की रखवाली के लिए सोने को गया।

शुक्रवार सुबह वह देर तक घर नहीं लौटा तो स्वजन और ग्रामीण उसका पता लगाने वजीखर्क पहुंचे। जहां पर हिम्मत सिंह मृत मिला ओर उसके सिर पर धारदार हथियार का गहरा घाव। इसकी सूचना तहसील मुख्यालय मुनस्यारी और थाना मुनस्यारी को दी गई।

मुनस्यारी थाना और मदकोट चौकी पुलिस मामले की जांच के लिए गांव पहुंच चुकी है। शव को कब्जे में लेकर मुनस्यारी लाया जा रहा है। पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है।

यह भी पढ़ें- तमगों की खनक में भी पुराने कचरे की कसक, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ में सर्वाधिक कचरा... देहरादून और हरिद्वार में सबसे बड़ा बैकलाग

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में गुलदार का खौफ: हमले के एक हफ्ते बाद भी खाली पड़ा पिंजरा, सहमे आम लोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।