विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिथौरागढ़ में गुलदार का खौफ: हमले के एक हफ्ते बाद भी खाली पड़ा पिंजरा, सहमे आम लोग

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:57 PM (IST)

गुलदार के हमले में किशोर की मौत के बाद लोहाघाट क्षेत्र में दहशत है, वन विभाग गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे और कैमरे लगाकर तलाश कर रहा है।

सात दिनों से पिंजरे खाली होने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है और वे गश्त बढ़ाने व गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

सात दिनों से पिंजरे खाली होने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है और वे गश्त बढ़ाने व गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

HighLights

  1. लोहाघाट में गुलदार के हमले से किशोर की मौत।

  2. वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे।

  3. सात दिन से पिंजरे खाली, ग्रामीणों में दहशत।

संवाद सहयोगी, लोहाघाट। ग्राम पंचायत सुंई पऊ के डुंगरी में गुलदार के हमले में 13 वर्षीय किशोर हर्षित पुजारी की मौत के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बरकरार है। वन कर्मी गुलदार की तलाश कर रहे हैं। उसे कैद करने के लिए छह पिंजरे लगाए गए हैं, इसके अलावा गुलदार की गतिविधि पर 12 कैमरा ट्रैप तथा दो लाइव कैमरों से रखी जा रही है।

रेंजर रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। ग्रामीणों को गुलदार से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कैमरों की मदद से गुलदार की लोकेशन ट्रैक करने का प्रयास किया जा रहा है। इधर, बाराकोट ब्लाक के गुलदार प्रभावित डोबाभागू, गल्लागांव, रैघाड़ी और सुंगरखाल क्षेत्रों में भी वन विभाग ने चार पिंजरे लगाए हैं।

रेंजर नंदकिशोर पंत ने बताया कि विभागीय टीम प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और गुलदार से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। उधर मंगोली और खेतीखान क्षेत्र में भी गुलदार की सक्रियता से लोगों में दहशत बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार की बढ़ती गतिविधियों से बच्चों को स्कूल भेजने और महिलाओं को जंगल से चारा-पत्ती लाने में भी डर सता रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।