Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिथौरागढ़ की यशस्वी जोशी एशियन एयरगन चैम्पियनशिप के लिए चयनित

    By ramesh garkotiEdited By: Skand Shukla
    Updated: Tue, 11 Oct 2022 03:03 PM (IST)

    पिथौरागढ़ जिले के चंडाक निवासी यशस्वी जोशी शूटिग की उदीयमान खिलाड़ी हैं। तमाम राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी यशस्वी को नौ नवंबर से दक्षिण कोरिया डेंगयू शहर में होने वाली एशियन एअरगन चैम्पिनशिप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है।

    Hero Image
    पिथौरागढ़ की यशस्वी जोशी एशियन एयरगन चैम्पियनशिप के लिए चयनित

    संवाद सहयोगी,पिथौरागढ़ : अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिले की बालिका यशस्वी जोशी (Yashasvi Joshi) ने पूरे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें एशियन एयरगन चैम्पियनशिप के लिए पिथौरागढ़ की टीम मेें चुना गया है। उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभकामनाएं दी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिथौरागढ़ जिले के चंडाक निवासी यशस्वी जोशी शूटिग की उदीयमान खिलाड़ी हैं। तमाम राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी यशस्वी को नौ नवंबर से दक्षिण कोरिया डेंगयू शहर में होने वाली एशियन एअरगन चैम्पिनशिप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है।

    यशस्वी की इस शानदार उपलब्धि से पिथौरागढ़ जनपद में खुशी की लहर है। जिले के तमाम अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने यशस्वी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे दक्षिण कोरिया में होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पूरे देश को गौरवान्वित करेंगी। यशस्वी इस प्रतियोगिता में 10 मीटर व्यक्तिगत और टीम इवेंट में भाग लेंगी।

    पांच वर्ष से शूटिंग की बारीकियां सिखा रही यशस्वी को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनके पिता मनोज जोशी का बड़ा योगदान है। जिले में शूटिंग प्रशिक्षण की कोई व्यवस्था नहीं होने पर उन्होंने अपने संसाधनों से चंडाक में बूल्स आई शूटिंग एकेडमी की स्थापना की, जहां यशस्वी के साथ ही तमाम बच्चे शूटिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। यशस्वी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता मनोज जोशी को दिया है।