पिथौरागढ़ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन आज, बेरोजगारी-पेपर लीक और अंकिता भंडारी हत्याकांड पर सरकार को घेरेंगे दिग्गज नेता
पिथौरागढ़ में कांग्रेस की रैली और कार्यकर्ता सम्मेलन आज आयोजित हो रहा है, जिसमें प्रदेशभर के दिग्गज नेता शामिल होंगे। ...और पढ़ें

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा व अन्य नेता। फाइल फोटो
HighLights
कांग्रेस की पिथौरागढ़ में आज रैली और कार्यकर्ता सम्मेलन
बेरोजगारी, पेपर लीक, अंकिता हत्याकांड पर सरकार को घेरेगी
2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी होगी चर्चा
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ मुख्यालय में बुधवार को होने वाली कांग्रेस की रैली और कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के अनुसार कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक मयूख महर, हरीश धामी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, करण माहरा, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा समेत कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे।
कांग्रेस संगठन वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से संगठन को मजबूत करने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा कार्यकर्ताओं के बीच अपनी बात रखेंगी और आगामी चुनाव को लेकर संगठन को दिशा देंगी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में पिछले 10 वर्षों के दौरान बेरोजगार युवाओं की समस्याएं, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, अंकिता भंडारी हत्याकांड, अग्निवीर योजना और बदहाल व्यापार जैसे मुद्दों को कांग्रेस प्रमुखता से उठाएगी। इसके साथ ही धामी सरकार के कार्यकाल में जमीनों की बिक्री का मुद्दा भी पार्टी के एजेंडे में शामिल रहेगा। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब मांगने की तैयारी में है।
हरीश धामी के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला भी उठेगा
जिलाध्यक्ष मुकेश पंत धारचूला के विधायक हरीश धामी के साथ स्थानीय स्तर पर हुए कथित दुर्व्यवहार और मंच पर अपनी बात नहीं रखने दिए जाने का मामला भी सम्मेलन में प्रमुखता से उठाया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।