विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिथौरागढ़ बाइक हादसे में घायल गोविंद सिंह ने तोड़ा दम, तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग

Published: Wed, 30 Sep 2026 04:49 PM (GMT+05:30)

पिथौरागढ़ के बजेटी में 23 सितंबर को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए 28 वर्षीय ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। बजेटी के पास 23 सितंबर को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए 28 वर्षीय गोविंद सिंह पुत्र दीवान सिंह, निवासी बोक्टा मुवानी की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल गोविंद सिंह को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया था। हादसे में गोविंद सिंह के सिर, पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं।

उपचार के दौरान उन्हें ब्रेन हेमरेज और लगातार उल्टी की समस्या सामने आई। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए हेली सेवा के माध्यम से एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया था। गोविंद सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

हादसे के बाद से ही परिजन उनके बेहतर उपचार और स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए हुए थे, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी से बढ़ रहे हादसों पर चिंता जताई है।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में चीन सीमा के ओल्ड दुंग में बर्फबारी से फंसी सर्वे टीम, सेना ने दी सुरक्षित पनाह

लोगों का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती जरूरी है। उन्होंने पुलिस से तेज रफ्तार वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावी बनाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में 3 दिन बाद खुला कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग, चीन सीमा का संपर्क भी बहाल

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ के जामिरपानी भूस्खलन से झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग बंद, दिल्ली बस सेवा भी ठप