पिथौरागढ़ में चीन सीमा के ओल्ड दुंग में बर्फबारी से फंसी सर्वे टीम, सेना ने दी सुरक्षित पनाह
चीन सीमा पर ओल्ड दुंग में भारी बर्फबारी के कारण एक संयुक्त सर्वे टीम फंस गई है। टीम के सभी ...और पढ़ें
-1790614568632_m.webp)
HighLights
ओल्ड दुंग में भारी बर्फबारी के कारण सर्वे टीम फंसी।
टीम के पांचों सदस्य सेना की अग्रिम चौकी में सुरक्षित।
मौसम साफ होने और मार्ग खुलने का इंतजार जारी।
संवाद सूत्र. जागरण पिथौरागढ़। भारत-चीन सीमा पर स्थित ओल्ड दुंग क्षेत्र में भारी बर्फबारी के चलते सर्वे के लिए गई संयुक्त टीम फंस गई है। करीब चार हजार मीटर की अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित इस इलाके में टीम फंसी हुई है।

राहत की बात यह है कि सभी सदस्य भारतीय सेना की अग्रिम चौकी में सुरक्षित हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सर्वे कार्य के लिए गई इस संयुक्त टीम में वन विभाग का एक कर्मचारी, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के दो कार्मिक और दो हेल्पर शामिल हैं।
क्षेत्र में 25 सितंबर की रात से ही मौसम बेहद खराब बना हुआ है और लगातार भीषण बर्फबारी हो रही है। भारी हिमपात के कारण नीचे लौटने का मार्ग पूरी तरह बर्फ से पट चुका है, जिससे आवागमन ठप हो गया है।
-1790614616898.webp)
फिलहाल टीम सेना की चौकी में सुरक्षित है। मौसम साफ होने और मार्ग खुलने की प्रतीक्षा की जा रही है।
यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में मूसलाधार बारिश से भारी तबाही: 36 घंटे से NH ठप, कैलास मानसरोवर मार्ग का हिस्सा बहा
