पिथौरागढ़ के जामिरपानी भूस्खलन से झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग बंद, दिल्ली बस सेवा भी ठप
जामिरपानी में भारी भूस्खलन के कारण झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग पूरे दिन ठप रहा, जिससे दिल्ली बस सेवा भी बाधित हुई। तालेश्वर ...और पढ़ें
-1790611925205_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र जागरण, पिथौरागढ़। झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग स्थित जामिरपानी में सोमवार सुबह भारी भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सुबह पहाड़ी से शुरू हुआ हल्का मलबा कुछ ही देर में विकराल रूप ले बैठा और भारी बोल्डरों के साथ पूरी सड़क पट गई।
इसके चलते झूलाघाट से दिल्ली जाने वाली बस रवाना नहीं हो सकी, जबकि रोजगार के लिए भारत आ रहे नेपाली नागरिकों व स्थानीय मुसाफिरों को जामिरपानी से बनाड़ा प्रेमनगर तक पैदल चलने को मजबूर होना पड़ा।
सुबह 11 बजे लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मौके पर पहुंची, लेकिन रुक-रुक कर मलबा गिरते रहने से शाम तक भी मार्ग बहाल नहीं हो सका। बीच में महज दो मिनट के लिए रास्ता खुला, लेकिन दोबारा मलबा आने से बंद हो गया।
झूलाघाट जौलजीबी सड़क तालेश्वर के पास बरसाती पानी आने से बंद
पिछले दिनों शनिवार एवं रविवार को निरंतर हुए बारिश के चलते झूलाघाट जौलजीबी सड़क तालेश्वर के पास बरसाती नाला आने से सड़क फिर से अवरूद्ध हो गई है। कट्यानी क्षेत्र का बरसाती नाला तालेश्वर के समीप सड़क से होते हुए काली नदी में पहुंचता है, सड़क में बरसाती नाला इस कदर उफान पर है चालक नाले पर वाहन डालने से डर रहे हैं।
झूलाघाट जौलजीबी सड़क तालेश्वर के पास बरसाती नाले के वजह से बंद होने के कारण झूलाघाट से अमतडी, रणवा, सिमलखर्क, दौंबास, डौडा, पीपली, घिंघरानी, सुनखोली आदि दर्जनों गांवों को आने जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करनी पड़ रही है।
वर्जन
जामिरपानी में लगातार मलबा व बोल्डर गिर रहे हैं। दिनभर जेसीबी लगाने के बाद भी पहाड़ी से मलबा आने के कारण सड़क नहीं खुल सकी। मलबा गिरना बंद होते ही मार्ग खोलने का प्रयास किया जाएगा।
दीपा बोहरा, जेई, लोनिवि
