Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी का झांसा देकर पंजाब के फौजी ने बेरीनाग की युवती से किया दुष्कर्म, इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हुआ प्यार

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 13 Jan 2022 09:39 PM (IST)

    बेरीनाग निवासी युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।

    Hero Image
    शादी का झांसा देकर पंजाब के फौजी ने बेरीनाग की युवती से किया दुष्कर्म, इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हुआ प्यार

    संवाद सूत्र, बेरीनाग : बेरीनाग निवासी युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। यहां पीड़ित युवती ने पंजाब निवासी फौजी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेरीनाग क्षेत्र की युवती ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि पंजाब निवासी फौजी गुरपाल सिंह पुत्र गुरमीत सिंह ग्राम बस्ती पोस्ट चनौली, तहसील आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर के साथ वर्ष 2019 में फेसबुक के माध्यम से उनकी दोस्ती हुई। गुरपाल ने खुद को भारतीय सेना का जवान बताकर उन्हें अपने झांसे में लिया। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद गुरपाल ने उनसे शादी करने का वादा किया और पंजाब दूर होने पर बेरीनाग में ही मकान बनाने की बात कही। 5 मई 2021 को आरोपित ने शादी का झांसा देकर अपने घर ले जाने का बहाना बनाया। जहां उसे एक होटल में ठहराकर कई दिनों तक यौन शोषण किया। इसके बाद वह शादी से मुकर गया। शादी की बात करने पर उसे डराया, धमकाया गया और एक सादे कागज में हस्ताक्षर कराकर छोड़कर भाग गया। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि युवती की तहरीर पर गुरपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। शीघ्र ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ======= महिला की फर्जी आइडी बनाकर आपत्तिजनक वीडियो भेजने पर अल्मोड़ा का युवक गिरफ्तार

    संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: सीमांत तहसील मुनस्यारी की एक महिला की फर्जी आइडी बनाकर आपत्तिजनक वीडियो और मैसेज भेजने वाले एक युवक को पुलिस ने अल्मोड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। मुनस्यारी की एक महिला ने पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी फर्जी आइडी बनाकर लोगों को आपत्तिजनक वीडियो और मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिससे उसकी छवि खराब हो रही है। महिला की शिकायत पर मुनस्यारी थाने में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी श्याम लाल की अगुवाई में टीम गठित की गई। टीम ने साइबर सैल की मदद से फर्जी आइडी बनाने वाले विभांशु जंगपांगी निवासी अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का पता लगाने वाली पुलिस टीम में साइबर सेल प्रभारी एसआइ प्रियंका इजराल, कांस्टेबल अरविद कुमार, विपिन ओली, मनोज कुमार आदि शामिल थे।