Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जुन अवाडी कैप्टन हरिदत्त कापड़ी के नाम से जानी जाएगी अब पिथौरागढ़ स्टेडियम की दर्शक दीर्घा

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 19 Nov 2021 10:18 PM (IST)

    पिथौरागढ़ स्पो‌र्ट्स स्टेडियम की दर्शक दीर्घा अब अर्जुन अवार्डी कैप्टन हरिदत्त कापड़ी के नाम से जानी जाएगी।

    Hero Image
    अर्जुन अवाडी कैप्टन हरिदत्त कापड़ी के नाम से जानी जाएगी अब पिथौरागढ़ स्टेडियम की दर्शक दीर्घा

    संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ स्पो‌र्ट्स स्टेडियम की दर्शक दीर्घा अब अर्जुन अवार्डी कै.हरिदत्त कापड़ी के नाम से जानी जाएगी। प्रदेश सरकार ने दर्शक दीर्घा का नाम उनके नाम पर कर दिया है। दर्शक दीर्घा का नाम उनके नाम पर किए जाने से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिथौरागढ़ जिले के चिड़ियाखान गांव में जन्मे कै.हरिदत्त कापड़ी कम उम्र में ही सेना में भर्ती हो गए। बास्केटबाल के क्षेत्र में उन्होंने तमाम उपलब्धियां हासिल की। उनके नेतृत्व में भारत ने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की। उनकी विलक्षण खेल प्रतिभा को देखते हुए वर्ष 1972 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया। नगर के भाटकोट क्षेत्र में रहने वाले कै. कापड़ी आज भी खेल गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं। नियमित तौर पर स्टेडियम आना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने पिथौरागढ़ स्पो‌र्ट्स स्टेडियम की दर्शक दीर्घा का नाम उनके नाम पर कर दिया है। खेल सचिव ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने बताया कि दर्शक दीर्घा में जल्द ही उनका नाम अंकित किया जाएगा। जिले के तमाम खिलाड़ियों ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। ======= चौदांस वैली में एक करोड़ की लागत से बनेगा मिनी स्टेडियम

    धारचूला: चीन सीमा से सटी चौदांस वैली के ग्रामीणों को मिनी स्टेडियम की सौगात मिल गई है। इसके लिए शासन ने एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। मिनी स्टेडियम बन जाने से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को राहत मिलेगी।

    धारचूला तहसील मुख्यालय से लगभग तहसील 30 किमी. दूर स्थित तांकुल गांव में मिनी स्टेडियम की स्वीकृति दी गई है। कई गांवों वाले इस क्षेत्र में खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते यहां के युवा खेतों में अपनी प्रतिभा को तरास रहे हैं। भारत चीन सीमा पर सरकार अब आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास कर रही है। चीन सीमा तक सड़क का निर्माण पूरा हो जाने के बाद क्षेत्र से पलायन को कम करने के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। सरकार की मंशा इस क्षेत्र को पर्यटन हब के रू प में विकसित करने की है। चौदांस वैली में मिनी स्टेडियम की आवश्यकता को देखते हुए शासन ने इसकी स्वीकृति दे दी है। मिनी स्टेडियम का शिलान्यास हो चुका है, जल्द ही इसका कार्य शुरू हो जाएगा।

    जिला खेल अधिकारी संजीव पौरी ने कहा है कि धारचूला क्षेत्र के तमाम खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। क्षेत्र में मिनी स्टेडियम जैसी सुविधाएं बढ़ने से खिलाड़ियों को अभ्यास की सुविधा मिलेगी। इससे प्रतिभाओं का निखार होगा।