जागरण टीम, पिथौरागढ़। वर्षा थमने के बाद भी सीमांत में सड़कों पर यातायात सामान्य नहीं हो सका है। नाचनी-बांसबगड़ मार्ग पर किमी नौ पर धूप खिलने के दौरान पहाड़ दरकने लगा। पहाड़ की तरफ से लगातार मलबा और पत्थर गिर रहे है। बांसबगड़ सड़क से जुड़ी आधा दर्जन सड़कों पर सौ से अधिक वाहन फंसे हैं।
चीन सीमा का लगातार आठवें दिन भी संपर्क भंग रहा। उच्च हिमालयी घाटियां अलग-थलग पड़ी हैं। गुरुवार सुबह से ही मौसम सामान्य रहा। अपराह्न के एक बार कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह 36 सड़कें बद थी।
दिन में मौसम सामान्य रहने से 16 सड़कें खुल चुकी है, परंतु 20 सड़कें बंद हैं। जिसमें एक हाईवे तीन सीमा मार्ग तवाघाट-लिपुलेख, तवाघाट-सोबला-दारमा, मुनस्यारी-मिलम मार्ग मार्गों के लगातार आठ दिनों से बंद होने से उच्च हिमालयी गांवों के ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ी है।
इधर, अचानक नाचनी-बांसबगड़ मार्ग बंद होने से लगभग 10 हजार की आबादी प्रभावित है। लोग किमी नौ पर सड़क से नदी किनारे उतरकर पैदल आवाजाही कर रहे हैं। पत्थरों के नदी तक पहुंचने से खतरा बना हुआ है। हाईवे पर घाट से पिथौरागढ़ तक यातायात सामान्य रहा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।