Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Krishna Janmashtami 2025: 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी...' कान्‍हा के रंग में रंगी देवभूमि

    Updated: Sat, 16 Aug 2025 04:30 PM (IST)

    Krishna Janmashtami 2025 पिथौरागढ़ जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। गंगोलीहाट में विशाल झांकी निकाली गई जिसका शुभारंभ नगरपालिकाध्यक्ष ने किया। झांकी में कृष्ण के जीवन प्रसंगों का प्रदर्शन हुआ। विभिन्न कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गांधी नगर और थल में भी विशेष आयोजन हुए जहाँ भजन गायन और पूजा-अर्चना की गई।

    Hero Image
    नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी.......

    जागरण, पिथौरागढ़। सीमांत जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह झांकियां निकाली गई। स्कूलों में श्रीकृष्ण और राधा के वेश में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। मध्य रात्रि को लोगों ने विधि विधान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की। गंगोलीहाट में शनिवार को विशाल झांकी के साथ जनमाष्टमी महोत्सव का शुभारंभ हुआ।नगर पालिकाध्यक्ष बिमल रावल, वीरांगना कलावती पंत ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाट कला एवं सांस्कृतिक मंच के कलाकारों के साथ ही स्कूली बच्चों, महिलाओं और नगरवासियो ने नगर में भव्य आकर्षक झांकी निकाली। झांकी में भगवान कृष्ण के विभिन्न जीवन प्रसंगों को जीवंत किया गया। विभिन्न मार्गों से होते हुए झांकी आयोजन स्थल पहुंची। दोपहर में स्कूली बच्चों और लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। हमारे संस्कार गीत की लेखिका रमा उप्रेती को आयोजन समिति ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

    अन्ना संगीत प्रशिक्षण केंद्र के बालक-बालिकाओं ने स्वागत गान किया। मां शारदे सांस्कृतिक समिति पिथौरागढ़, ईशा मर्तोलिया, पूर्वा, रमा आर्या एंड पार्टी ने मां नंदा-सुनंदा, दीनू टम्टा, मोहित बसेड़ा, पारस, अमित बोरा एंड पार्टी ने आपरेशन सिंदूर पर शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। संजय पथनी और अन्य कलाकारों ने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा।

    देर रात उत्तराखंड की स्टार कलाकार मीना राणा ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इससे पूर्व मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन नानू बिष्ट, विजय खत्री, हेम पाठक, किशन पाठक ने संयुक्त रूप से किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी की अगुवाई में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

    इधर जिला मुख्यालय के गांधी नगर में श्रीकृष्ण जनमाष्टमी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पार्षद सुशील खत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राधा-कृष्ण के वेश में सजे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र शाह, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर, संतोष गोस्वामी, फकीर राम, अकरम खान, निखिल सार्की, सरिता, दान बहादुर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलायें मौजूद रही।

    थल- कस्बे के पुराना बाजार में चल रहे चार दिवसीय श्रीकृष्ण जनमाष्टमी कार्यक्रम में बीती रात्रि जमकर भजन गायन हुआ।भजन गायक राकेश लोहनी ने बड़ा नटखट हैये कृष्ण कन्हैया, हाथ में मुरूली जैसे तमाम भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। मनोहर आर्या ने ना बोले ना बोले रे गाकर माहौल को गोकुलमय बना दिया। रात्रि 12 बजे पूजा अर्चना संपन्न हुई। पुराेहित जगदीश चंद्र जोशी, ने यजमान दान सिंह बिष्ट, गोविंदी देवी से पूजा कराई।

    भगवान कृष्ण को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र पाठक, गरिमा जोशी, गुड्डू पाठक, गौरवदीप वर्मा, अर्जुन सिंह रावत, प्रवीण जंगपांगी, महेश पाठक, हरीश पपनै, ललित सिंह पांगती, कल्याण सिंह जंगपांगी, पप्पू बिष्ट, दीपा जोशी, जया पाठक, हरिप्रिया बिष्ट सहित तमाम महिलायें मौजूद रही।