विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के इस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर अब होगी कीवी की खेती, पौधे हैं तैयार

By ramesh garkotiEdited By: Swati Singh
Published: Thu, 30 Nov 2023 02:54 PM (IST)

Pithoragarh Newsजिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर मोस्टामानू करीब छह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस क्षेत्र के ...और पढ़ें

पिथौरागढ़ के इस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर अब होगी कीवी की खेती
पिथौरागढ़ के इस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर अब होगी कीवी की खेती

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के टूरिस्ट डेस्टिनेशन मोस्टामानू में कीवी उत्पादन की कोशिश सफल हो गई है। प्रसिद्ध हैदर गार्डन में इस वर्ष कीवी का उत्पादन शुरू हो गया है। सफल प्रयोग से मोस्टामानू क्षेत्र को कीवी बेल्ट के रूप में विकसित किये जाने की संभावना बन रही हैं।

जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर मोस्टामानू करीब छह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस क्षेत्र के तमाम गांवों में सीट्रिक फलों का अच्छा उत्पादन होता है। सेवानिवृत्त शिक्षक इस्लाम अहमद ने कीवी के बढ़ते बाजार को देखते हुए तीन वर्ष हैदर गार्डन में कीवी उत्पादन की पहल की।

भगवान सिंह कोरंगा ने दिए कीवी के पौधे

कृषि विज्ञान केंद्र के कीवी उत्पादन विशेषज्ञ डीके चौरसिया से उन्होंने कीवी उत्पादन की आधारभूत जानकारी ली। प्रदेश में कीवी मैन के रूप में विख्यात बागेश्वर निवासी भगवान सिंह कोरंगा ने उन्हें कीवी के पौधे उपलब्ध कराये।

प्रयोग के तौर पर कर रहे खेती

इस्लाम अहमद ने कड़ी मेहनत कर कीवी का उत्पादन संभव कर दिखाया। पहले चरण में उन्होंने प्रयोग के तौर पर सीमित मात्रा में पौधे लगाए थे। कीवी के सफल उत्पादन को देखते हुए अब उन्होंने वृहद स्तर पर इसका उत्पादन शुरू करने का निर्णय लिया है।

कीवी उत्पादन के लिए देंगे तकनीकी जानकारियां

इस्लाम अहमद ने कहा कि क्षेत्र के अन्य काश्तकारों को भी वे कीवी उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करेंगे साथ ही तकनीकी जानकारियां भी देंगे। वर्तमान में कीवी बाजार में 30 रुपये प्रति पीस की दर से बिक रहा है। कीवी उत्पादन से मोस्टामानू क्षेत्र के ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।