विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले में बवाल पर बड़ी कार्रवाई, विधायक हरीश धामी समेत सात पर केस

By Omprakash AwasthiEdited By: Rahul Chauhan
Published: Sun, 15 Nov 2026 04:09 PM (GMT+05:30)

जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री के जाने के बाद हुए हंगामे और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जासं, जौलजीबी (पिथौरागढ़)। अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह के बाद मचे भारी हंगामे और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम से रवाना होने के बाद मंच पर पोडियम गिराने, नारेबाजी करने और सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप में धारचूला विधायक एवं मेला समिति अध्यक्ष हरीश सिंह धामी समेत सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर को मेले के उद्घाटन के उपरांत मुख्यमंत्री के जाने के बाद विधायक और उनके समर्थकों ने उग्र प्रदर्शन किया था. इस दौरान मौके पर स्थिति संभालने पहुंचे पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता की गई और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।

पुलिस ने विधायक हरीश धामी के साथ राम सिंह रोकया, सौरभ मर्तोलिया, नृप सिंह, मनोहर टोलिया और विक्रम दानू को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

इस कानूनी कार्रवाई के बाद सीमांत क्षेत्र की सियासत में हलचल काफी तेज हो गई है, और पुलिस मामले की गहन विवेचना में जुटी है।

यह भी पढ़ें- 'भारत-नेपाल के पीएम करेंगे छारछुम 'मैत्री सेतु' का लोकार्पण'; पिथौरागढ़ में जौलजीबी मेले के शुभारंभ पर बोले CM धामी

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी के हंगामे के बाद सांस्कृतिक संध्या रद्द, जनता में रोष

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।