विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी के हंगामे के बाद सांस्कृतिक संध्या रद्द, जनता में रोष

By Omprakash AwasthiEdited By: Rahul Chauhan
Published: Sat, 14 Nov 2026 09:10 PM (IST)

पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले के उद्घाटन में विधायक हरीश धामी ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया, जिससे सांस्कृतिक संध्या रद्द हो गई। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. विधायक हरीश धामी ने उद्घाटन मंच पर किया हंगामा।

  2. सांस्कृतिक संध्या रद्द होने से स्थानीय जनता में नाराजगी।

  3. भाजपा ने विधायक के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी।

संवाद सूत्र, जागरण, जौलजीबी (पिथौरागढ़)। जिले के सबसे बड़े, सबसे पुराने एतिहासिक जौलजीबी मेले के उद्घाटन अवसर पर शनिवार को पहली बार दंगल हुआ। दंगल भी ऐसा कि दूसरा पक्ष अगर संयम खो देता तो खूनी संघर्ष तय था। गनीमत रही कि सबकुछ तब तो शांत हो गया था परंतु शाम घिरते ही भाजपा भी आक्रामक तेवर अपना चुकी है।

पहली बार जौलजीबी मेले में सांस्कृतिक संध्या नहीं हो रही है। जौलजीबी कस्बे सहित आसपास के लोग इस कृत्य को लेकर बेहद नाराज हैं।मुख्यमंत्री के मंच से उतरते ही जो हुआ इसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। विधायक हरीश धामी ने उग्र रुप ले लिया।

मंच पर विधानसभा क्षेत्र के पुराने कार्य नहीं होने, कनार की समस्याओं की अनसुनी आदि मामलों को लेकर उन्होंने सीधे सीएम को ललकारा। हालांकि तब तक सीएम मंच से वापस लौट चुके थे। इसी के साथ मंच पर हाई वोल्टेज ड्रामा आरंभ हुआ।

विधायक धामी ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि स्थानीय विधायक की नहीं सुनी गई और माइक बंद कर दिया। बेहद आक्रोश में उन्होंने सबसे पहले अपने हाथ से माइक नीचे को फेंका। इसके बाद कुर्सी मारी, पोडियम को लात मार कर गिराया।

कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने डायस फेंके। मंच पर कांग्रेस के लोग मौजूद रहे। इस दौरान संचालन करने वाले दुबक गए। पुलिस कर्मियों ने जैसे तैसे स्थिति संभाली। दर्शक दीर्घा पर बैठे लोग सहम गए।

विधायक धामी ने प्रशासन को चुनौती देते हुए अपने को सबसे बड़ा गुंडा कहा। यह बात स्थानीय लोगों के मन पर बैठ गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के जौलजीबी से हैलीकॉप्टर नहीं उड़ने तक संयम बरता। बाद में भाजपा विधायक के खिलाफ मुखर हुई। इधर शाम ढलते ही भाजपा भी पूरी तरह आक्रामक हो चुकी है।

पुलिस में विधायक के विरुद्ध तहरीर देने के बाद भाजपा ने पुलिस से शीघ्र मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है। इसका सीधा प्रभाव मेले पर पड़ चुका है। जौलजीबी मेले में उद्घाटन के साथ ही सांस्कृतिक मंच पर कार्यक्रमों की झड़ी लग जाती थी।

इस घटना के बाद से सांस्कृतिक मंच सुनसान पड़ा है। आलम यह रहा कि उदघाटन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सज धन कर पहुुंचे स्कूल छात्र , छात्राएं डर के मारे अपने अभिभावकों के साथ घरों को लौट गए।

पुलिस ने बताया कि भाजपा की तरफ से तहरीर मिल चुकी है। जांच की जाएगी।वहीं साउंड सिस्टम के कार्यकर्ता ने बताया कि इस उपद्रव से तीन से साढ़े तीन लाख के आसपास का नुकसान बताया है।

स्थानीय जनता में रोष, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

मेला उद्घाटन के अवसर पर जो हुआ उसे लेकर स्थानीय जनता में रोष व्याप्त है। जनता का कहना है कि मेले के मंच को राजनैतिक मंच नहीं बनाया जाए। उद्घाटन की पूर्व सांस्कृतिक संध्या पर कोई भी कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं। मंच से दो बार घोषणा हो चुकी है, लेकिन, कोई भी कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच रहा है। मंच खाली पड़ा है।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले में सियासी घमासान, विधायक हरीश धामी ने सीएम को बताया भगोड़ा डरपोक और चोर

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ः मुनस्यारी के फाफा गांव में भेड़ पालक की निर्मम हत्या, सिर पर गहरे घाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।