विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत-नेपाल के बीच काली नदी पर खुला छारछुम पुल, 110 मीटर लंबाई... अब दौड़ती नजर आएंगी दोनों देशों की गाड़ियां

Published: Wed, 25 Nov 2026 11:18 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2026 11:20 AM (IST)

भारत और नेपाल के बीच पिथौरागढ़ जिले में काली नदी पर एक नया मोटर पुल खुल गया है। यह पुल दोनों देशों के बीच वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाएगा, रोटी-बेटी के संबंधों को मजबूत करेगा और व्यापार व सामाजिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा।

भारत नेपाल के मध्य छारछुम में हुआ मोटर पुल का उद्घाटन। जागरण

भारत नेपाल के मध्य छारछुम में हुआ मोटर पुल का उद्घाटन। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। भारत व नेपाल की जिले में 185 किमी की लंबी सीमा के बीच अब आवाजाही के लिए मोटर पुल बन चुका है। दोनों देशों के बीच रोटी, बेटी के प्रगाढ़ संबंधों के चलते यह मोटर पुल केवल वाहनों की आवाजाही ही नहीं अपितु भारत-नेपाल के अटूट संबंधों को और अधिक मजबूत करने का भी सेतु साबित होगा।

अब दोनों देशों के नाते रिश्तेदारों को एक दूसरे देश में जाकर वाहन बुक कराने की समस्या से तो निजात मिलेगी ही वहीं नेपाल के गंभीर रोगियों को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल पहुंचना भी सुगम हो जाएगा। दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्र में खुशी व्याप्त है।

भारत के छारछुम और नेपाल के असीगड़ा के बीच काली नदी पर बना 110 मीटर का मोटर सेतु सीमा छोर में दोनों देशों के लिए अति महत्व का है। भारत के प्रधानमंत्री और नेपाल के प्रधानमंत्री द्वारा संयुक्त रूप से किए गए लोकार्पण के बाद पुल के महत्व का सहज अनुमान लगाया जा सकता है।

काली नदी के दोनों तरफ एक ही संस्कृति एक ही धर्म के लोग निवास करते हैं। जिसके चलते नाते, रिश्तेदारी का दायरा बहुत बड़ा है। हर सुख दुख में दोनों देशों के लोगों को एक दूसरे के यहां आना जाना पड़ता है।

वर्तमान में पिथौरागढ़ जिले की सीमा से लगे नेपाल के दो जिलों दार्चुला और बैतड़ी और पिथौरागढ़ जिले का भी लगभग अधिकांश भूभाग सड़क सुविधा से जुड़ा है। अभी तक दोनों देशों के लोगों को एक दूसरे के यहां आने जाने के लिए पैदल झूला पुल पार करने पड़ते थे। अब स्थिति यह रहेगी कि सीधे वाहन से लोग अपने नाते रिश्तेदारों के यहां पहुंचेंगे।

नेपाल के तीन जिलों को सबसे अधिक फायदा

पिथौरागढ़ जिले से लगे दो जिलों के अलावा नेपाल के बजांग जिले के निवासियों को मिलने वाला है। इन जिलों के लोगों को अब मैदानी क्षेत्रों में जाना आसान होगा। दूसरा नेपाल में वाहनों का संचालन तो होता है परंतु वहां पर वाहनों की संख्या कम होने से अब वहां के लोग भारत के वाहनों से सीधे गंतव्य को रवाना होंगे। दूरी कम हो जाएगी। भारत के लोग भी नेपाल की सड़कों से काठमांडू तक जा सकेंगे।

अब दूल्हा, दुल्हन सहित बारातियों को पैदल पुल नहीं करने पड़ेंगे पार

भारत और नेपाल के बीच रोटी बेटी का संबंध होने से एक दूसरे के यहां बारातें आती हैं। अभी तक जिले में काली नदी पर नौ झूला पुल हैं। जिसके चलते पैदल पुल पार करने पड़ते थे। अब दोनों देशों के दूल्हे, दुल्हन सीधे वाहन से एक दूसरे के यहां पहुंचेंगे।

भारतीय बाजारों में नेपाल का उत्पाद अधिक पहुंचेगा

नेपाल के गांवों में उत्पादित साग, सब्जी, फल व अन्य वस्तुएं केवल झूला पुलों के पास के कस्बों तक पहुंचती रही है और अब जिले के अन्य स्थानों तक भी पहुंचेगी।

वहीं भारतीय बाजार में नेपाल के ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी। दोनों देशों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध अधिक मजबूत होंगे। समन्वय बैठक में भी नेपाल के अधिकारी अपने वाहनों से पहुंचेंगे। अभी तक झूला पुल पार करने के बाद नेपाल के अधिकारी भारत के वाहनों से बैठक में पहुंचते थे।

यह भी पढ़ें- नेपाल समेत देशभर से पहुंचे श्रद्धालु, पूर्णिया के बराह बाबा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

यह भी पढ़ें- 'ये ट्रेन नहीं... राम-जानकी का मिलन है', अयोध्या से चली ऐतिहासिक ट्रेन मधुबनी-जयनगर होते हुए नेपाल रवाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।