विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ये ट्रेन नहीं... राम-जानकी का मिलन है', अयोध्या से चली ऐतिहासिक ट्रेन मधुबनी-जयनगर होते हुए नेपाल रवाना

Published: Tue, 24 Nov 2026 08:11 AM (IST)

अयोध्या से जनकपुरधाम के लिए चली ऐतिहासिक ट्रेन मधुबनी होते हुए जयनगर नेपाली स्टेशन पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने 'जय श्रीराम' के नारों से भव्य स्वागत किया।

अयोध्या से चली ऐतिहासिक ट्रेन मधुबनी-जयनगर होते हुए नेपाल रवाना (जागरण फोटो)

अयोध्या से चली ऐतिहासिक ट्रेन मधुबनी-जयनगर होते हुए नेपाल रवाना (जागरण फोटो)

HighLights

  1. अयोध्या से जनकपुरधाम ट्रेन का ऐतिहासिक सफर शुरू हुआ।

  2. मधुबनी और जयनगर में 'जय श्रीराम' नारों से स्वागत हुआ।

  3. जयनगर में सुरक्षा जांच के बाद ट्रेन जनकपुरधाम रवाना हुई।

जागरण संवाददाता, मधुबनी। राम की नगरी अयोध्या से सीता की नगरी जनकपुरधाम के लिए चली ऐतिहासिक ट्रेन सुबह 5.19 बजे मधुबनी स्टेशन पहुंची। मधुबनी में भी लोगों ने फूल-माला और जय श्रीराम के नारों से ट्रेन का स्वागत किया।

इसके बाद ट्रेन सुबह 6.15 बजे जयनगर के नेपाली स्टेशन पर पहुंची। वहां पहुंचते ही पूरा स्टेशन जय श्रीराम, जय जानकी के नारों से गूंज उठा। सुबह से ही स्टेशन पर श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और युवाओं की भारी भीड़ जुटी हुई थी।

WhatsApp Image 2026-11-24 at 8.00.35 AM

जयनगर स्टेशन पर यात्रियों का स्वागत

जयनगर स्टेशन पर यात्रियों को नाश्ता और पानी दिया गया। स्थानीय लोगों और स्वागत समिति के सदस्यों ने ट्रेन में सवार सभी श्रद्धालुओं को नाश्ता-पानी कराकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

WhatsApp Image 2026-11-24 at 8.00.42 AM

नेपाली स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा जांच

जनकपुरधाम जाने से पहले जयनगर नेपाली स्टेशन पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। एसएसबी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच की।

खोजी कुत्तों से भी ट्रेन के सभी कोचों की जांच कराई गई। इसके बाद ही ट्रेन को आगे जनकपुरधाम के लिए रवाना होने की अनुमति दी गई।

WhatsApp Image 2026-11-24 at 8.00.41 AM

अयोध्या से आए श्रद्धालु और मीडिया कर्मी

इस ऐतिहासिक यात्रा में अयोध्या से बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी और श्रद्धालु भी आए हैं। अयोध्या से आए अमित कुमार ने कहा "यह बहुत सौभाग्य की बात है कि राम की नगरी से मां सीता की नगरी तक ट्रेन परिचालन देखने का मौका मिला है। यह ऐतिहासिक क्षण है।"

लोगों का कहना है कि ये सिर्फ ट्रेन नहीं है, ये राम और जानकी का मिलन है। अब अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद सीधे जनकपुर में माता जानकी के दर्शन हो जाएंगे।

जयनगर से ट्रेन के जनकपुरधाम के लिए रवाना होते ही लोगों ने एक बार फिर जय श्रीराम के नारे लगाए और ट्रेन को विदा किया।

यह भी पढ़ें- अवध और रक्सौल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का बदला समय, नरकटियागंज बगहा रेलखंड पर 25 नवंबर को मेगा ब्लॉक

यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट! 1 दिसंबर से 3 महीने तक रद रहेंगी महानंदा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।