विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अवध और रक्सौल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का बदला समय, नरकटियागंज बगहा रेलखंड पर 25 नवंबर को मेगा ब्लॉक

Published: Tue, 24 Nov 2026 05:55 AM (IST)

Train Route Diverted Samastipur Division:नरकटियागंज-बगहा रेलखंड पर 25 नवंबर को 7.5 घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा, जिससे कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ आंशिक रूप से चलेंगी।

19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस 25 नवंबर को दो घंटे पुनर्निर्धारित समय से चलेगी।

19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस 25 नवंबर को दो घंटे पुनर्निर्धारित समय से चलेगी।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Narkatiaganj Bagaha Rail Block: नरकटियागंज और बगहा रेलखंड पर पुल संख्या 346 के कटिंग व कनेक्शन कार्य को लेकर 25 नवंबर को सात घंटे 30 मिनट का पावर व ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।

इस कारण इस रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। दो जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन व प्रारंभ किया जाएगा और कई गाड़ियों के मार्ग व समय में फेरबदल रहेगा।

रद्द और आंशिक परिचालन वाली ट्रेनें

25 नवंबर को ट्रेन संख्या 53242 नरकटियागंज-गोनहा और ट्रेन संख्या 53241 गोनहा-नरकटियागंज का परिचालन रद्द रहेगा, जिससे रेलखंड के यात्रियों को परेशानी हो सकती है। ट्रेन संख्या 55096 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज का आंशिक समापन सिसवा बाजार में होगा, जबकि ट्रेन संख्या 55039 नरकटियागंज-बरौनी का आंशिक प्रारंभ सिसवा बाजार से किया जाएगा। यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है।

बदले मार्ग और समय से चलेंगी गाड़ियां

ट्रेन संख्या 04014 आनंद विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार स्पेशल 24 नवंबर को कप्तानगंज, थावे, सीवान, छपरा, मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर के रास्ते चलेगी, जबकि 19726 दरभंगा-खातीपुरा एक्सप्रेस 25 नवंबर को समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, थावे व कप्तानगंज होकर जाएगी। प्रस्थान समय में बदलाव के तहत 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल 25 नवंबर को चार घंटे पुनर्निर्धारित समय से, 15274 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल 24 नवंबर को ढाई घंटे देर से और 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस 25 नवंबर को दो घंटे पुनर्निर्धारित समय से चलेगी।

रास्ते में नियंत्रित होने वाली ट्रेनें

ट्रेन संख्या 14112 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर 25 नवंबर को गोरखपुर कैंट व पनियहवा के बीच 90 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी 23 नवंबर को इसी रेलखंड पर 90 मिनट नियंत्रित रही, जबकि 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल 25 नवंबर को बेतिया व हरिनगर के बीच 45 मिनट नियंत्रित होकर चलेंगी।

यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट! 1 दिसंबर से 3 महीने तक रद रहेंगी महानंदा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।