विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेल यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट! 1 दिसंबर से 3 महीने तक रद रहेंगी महानंदा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें

Published: Tue, 24 Nov 2026 01:39 AM (IST)

रेलवे ने कोहरे की आशंका के चलते 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक नवगछिया से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन रद्द करने का फैसला किया है।  

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. कोहरे के कारण 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक ट्रेनें रद्द।

  2. नवगछिया होकर गुजरने वाली महानंदा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें प्रभावित।

  3. यात्रियों को यात्रा से पहले रेलवे वेबसाइट पर स्थिति जांचने की सलाह।

संवाद सूत्र, नवगछिया। सर्दी के मौसम में घने कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन में कटौती करने का निर्णय लिया है।

इसके तहत एक दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक नवगछिया होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण लंबी दूरी की ट्रेनें निर्धारित दिनों में रद रहेंगी। रेलवे के इस फैसले से दिल्ली, असम और उत्तर बंगाल की यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।

बरौनी-कटिहार रेलखंड पर नवगछिया स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में कटौती का सीधा असर यात्रियों पर पड़ेगा।

रेलवे के निर्णय के अनुसार, कामाख्या से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली 12505 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार और रविवार को रद्द रहेगी।

वहीं, आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या जाने वाली 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को नहीं चलेगी।

इसी तरह अलीपुरद्वार से दिल्ली जाने वाली 15483 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार और रविवार को रद्द रहेगी। जबकि दिल्ली से अलीपुरद्वार जाने वाली 15484 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को नहीं चलेगी। इसके अलावा कामाख्या-गया एक्सप्रेस का परिचालन भी निर्धारित तिथियों में रद्द रखने का निर्णय लिया गया है।

कोहरे के कारण ट्रेनों के परिचालन में कटौती से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। खासकर दिल्ली, बिहार, असम और उत्तर बंगाल जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों का सहारा लेना पड़ेगा।

इससे दूसरी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने के साथ ही सीटों की उपलब्धता और प्रतीक्षा सूची की समस्या भी गंभीर हो सकती है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेनों की परिचालन स्थिति और रद्द रहने की तिथियों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। इसके लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस एप या हेल्पलाइन नंबर 139 की मदद ली जा सकती है।

यह भी पढ़ें- दिसंबर से फरवरी तक रेल सफर मुश्किल: भागलपुर-दिल्ली रूट की न्यू फरक्का पूरी तरह रद, गरीब रथ भी हफ्ते में एक दिन बंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।