विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में घिरे दो मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर करें सीएम: हरीश रावत

Published: Mon, 09 Nov 2026 04:28 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सीएम धामी से आय से अधिक संपत्ति के मामलों में घिरे दो मंत्रियों गणेश जोशी और रेखा आर्य को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता हरीश रावत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश मंत्री मंडल में आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में घिरे दो मंत्री गणेश जोशी और रेखा आर्य को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रीमंडल से बाहर कर देना चाहिए।

अंकिता हत्याकांड की सीबीआइ जांच उजागर हो तो वर्तमान सत्ता की निर्लज्जता सार्वजनिक होगी। रावत अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान रविवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड में वीआइपी का नाम आने की चर्चा अति गंभीर है।

इस घटना से जनमानस उद्धेलित है। मामले की सीबीआइ जांच की आंतरिक रिपोर्ट आते ही इसे सार्वजनिक करना चाहिए था। ऐसा नहीं किए जाने से मामला संदेह के घेरे में है। रावत ने कहा कि पिथौरागढ़ में बाबू जगजीवन राम मेडिकल कालेज का भाजपा डंका पीटती है परंतु मेडिकल कालेज की कक्षाओं के संचालन और फैकल्टियों को लेकर कहानी कुछ ओर ही नजर आ रही है।

इसी तरह पिथौरागढ़ स्पोटर्स कालेज को देहरादून के महाराणा प्रताप की तरह बनना था। स्पोर्ट्स कालेज मात्र नाम का ही रह गया है। जेनी प्रकरण पर उन्होंने कहा कि वह इस मामले में कोई बात नहीं करना चाहते, परंतु 22 साल बाद जिस तरह जेनी प्रकरण फिर से अवतरित हुआ है, वह अपने आप में सोचनीय है।

इसकी टाइमिंग ठीक चुनाव के समय की गई है। जेनी प्रकरण पर श्री रावत ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा इस प्रकरण को लेकर फुदक रही है। भाजपा को इस बात का भी पता होना चाहिए कि हरक सिंह रावत भाजपा सरकार में मंत्री रहे हैं।

तब भाजपा को इस प्रकरण की सुध नहीं आई थी। वार्ता के दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, पूर्व दर्जाधारी मनोज ओझा, पूर्व प्रमुख प्रशांत भंडारी आदि रहे।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में पेयजल संकट गहराया, 50 हजार से अधिक लोग परेशान

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ः रामगंगा नदी में डूबा 15 वर्षीय किशोर, गंगोलीहाट में चला सर्च अभियान, अभी तक लापता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।