विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिथौरागढ़ः रामगंगा नदी में डूबा 15 वर्षीय किशोर, गंगोलीहाट में चला सर्च अभियान, अभी तक लापता

Published: Thu, 29 Oct 2026 06:44 PM (IST)

गंगोलीहाट के चमडुंगरा गांव में रामगंगा नदी में नहाने गया 15 वर्षीय किशोर हर्षित गिरी डूब गया। पुलिस और एसडीआरएफ ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, जागरण, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। तहसील क्षेत्र के चमडुंगरा गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर रामगंगा नदी में डूब गया। किशोर के नदी में डूबने की जानकारी मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। गंगोलीहाट पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया।

पूरे दिन मेहनत के बाद भी किशोर का पता नहीं लग सका।चमडुंगरा गांव निवासी हर्षित गिरी गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे रामेश्वर मंदिर पहुंचा था। मंदिर में भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। मंदिर में प्रवेश से पहले वह ठीक नीचे बहने वाली रामगंगा नदी में स्नान के लिए गया।

नहाने के दौरान ही वह नदी में डूब गया। आसपास ही स्नान कर रहे लोगों ने किशोर को नदी में डूबते देखा। लोगों ने उसे बचाने के प्रयास किये, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ ही देर में हर्षित नदी में लापता हो गया।

लोगों ने घटना की सूचना गंगोलीहाट पुलिस को दी। थानाध्यक्ष आदिल सिद्दकी के नेतृत्व में पुलिस टीम और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों और अन्य जवानों ने किशोर की तलाश के लिए नदी के तीन किमी.क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

अंधेरा घिर जाने के कारण सर्च अभियान रोकना पड़ा। बताया गया है कि हर्षित चमडुंगरा विद्यालय में नौंवी कक्षा का छात्र है। उसके पिता सुशील गिरी जिले से बाहर प्राइवेट नौकरी करते हैं। सुशील की एक बड़ी बहन और छोटा भाई है।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ की जोहार वैली में पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, बनेंगे आधुनिक ट्रेकिंग रूट और बढ़ेंगी सुविधाएं

यह भी पढ़ें- पवित्र छड़ी यात्रा 2026 पिथौरागढ़ पहुंची, आदि कैलास और ऊं पर्वत के दर्शन के बाद हुआ भव्य स्वागत