पिथौरागढ़ में पेयजल संकट गहराया, 50 हजार से अधिक लोग परेशान
पिथौरागढ़ में त्योहारी सीजन के दौरान बिजली और पानी की व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे 50 हजार से अधिक आबादी ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, जागरण, पिथौरागढ़। त्यौहारी सीजन शुरू होते ही नगर की बिजली, पानी व्यवस्था जवाब देने लगी है। रविवार को नगर के लोगों को दिन भर बिजली कटौती झेलनी पड़ी। सोमवार को नगर की पेयजल आपूर्ति जवाब दे गई। 50 हजार से अधिक की आबादी को पेयजल संकट झेलना पड़ा।
आंवलाघाट पेयजल योजना के लिए बिछाई गई बिजली लाइन में फाल्ट के चलते पानी लिफ्ट नहीं हो सका। आंवलाघाट पेयजल योजना से हर रोज सात से आठ एमएलडी पानी नगर में पहुंचता है, जिससे नगर की दो तिहाई आबादी की जरूरत पूरी होती है।
सोमवार को नगर में पेयजल की आपूर्ति नहीं हुई। लोग घंटों इंतजार करते रहे। परेशान लोगों के विभाग से संपर्क करने पर बताया गया कि पानी लिफ्ट नहीं होने से आपूर्ति नहीं हो पायेगी। नलों में पानी नहीं आने से लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी जुटाना पड़ा।
त्यौहारी सीजन में बिजली, पानी आपूर्ति व्यवस्था बाधित होने से लोगों में गहरा आक्रोश है। दूसरी ओर जल संस्थान का कहना है कि योजना में आई दिक्कत को दूर किया जा रहा है। मंगलवार को पेयजल आपूर्ति सामान्य कर ली जायेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।