विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आईटीबीपी कमांडेंट से अभद्रता करने वाला अतिथि शिक्षक गिरफ्तार, धारचूला पुलिस की सख्त कार्रवाई

Published: Sat, 17 Oct 2026 05:28 PM (IST)

पिथौरागढ़ के धारचूला में आईटीबीपी कमांडेंट और जवानों से अभद्रता करने वाले अतिथि शिक्षक कुलदीप भट्ट को पुलिस ने गिरफ्तार ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

यह तस्वीर एआई से बनाई गई है

HighLights

  1. अतिथि शिक्षक ने आईटीबीपी कमांडेंट से की अभद्रता।

  2. पुलिस ने आरोपी कुलदीप भट्ट को किया गिरफ्तार।

  3. शिक्षा विभाग को विभागीय कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित।

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। धारचूला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आईटीबीपी के कमांडेंट और जवानों के साथ अभद्रता व गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने आरोपी अतिथि शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आईटीबीपी के कमांडेंट एवं जवानों के साथ अभद्रता करने के प्रकरण में अभियुक्त कुलदीप भट्ट पुत्र हरीश चंद्र भट्ट, निवासी बलुवाकोट के विरुद्ध कोतवाली धारचूला में धारा 126(2), 132, 221, 351 व 352 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।

विवेचना के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे थाने बुलाकर नियमानुसार कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि अभियुक्त वर्तमान में बलुवाकोट स्थित एक विद्यालय में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत है।

पुलिस ने इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए उसके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई अमल में लाने के लिए शिक्षा विभाग को भी पत्र प्रेषित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़: लखनपुर में आठ घंटे बाद खुली सड़क, भूस्खलन के कारण बाधित हो गया था आदि कैलाश यात्रा मार्ग

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक में बड़े वित्तीय घोटाले की जांच शुरू, आयकर विभाग से छिपाया 300 करोड़ का लेनदेन