यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उत्तराखंड में फिर टूटा ग्लेशियर, दारमा घाटी के बालिंग और दुग्तू के बीच मचाई तबाही; लोगों ने भाग कर बचाई जान
Glacier Break चीन सीमा से लगी दारमा घाटी के बालिंग और दुग्तू के बीच लौखुंग नाले में ग्लेशियर टूटने से ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, धारचूला : Glacier Break: उच्च हिमालय में ग्लेशियरों के खिसकने का सिलसिला जारी है। व्यास घाटी में गुंजी-आदि कैलास मार्ग कुटी से ज्योलिंगकोंग के मध्य चार स्थानों पर ग्लेशियर आने से बंद है।
रविवार की सुबह चीन सीमा से लगी दारमा घाटी के बालिंग और दुग्तू के बीच लौखुंग नाले में ग्लेशियर टूटने से बर्फ सड़क पर आ गई और मार्ग बंद हो गया। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे कुछ लोगों ने भाग कर जान बचाई।
लौखुंग नाले पर अचानक ग्लेशियर टूटने लगा
ग्लेशियर बेस कैंप तक गए लोग भी फंस गए
बर्फ हटाने के लिए लोडर मशीन तैनात
चार स्थानों पर ग्लेशियर आने से गुंजी आदि कैलास मार्ग बंद
