Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गणाई गंगोली निवासी जवान का जम्मू-कश्मीर में हार्ट अटैक से निधन

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 19 Jun 2020 06:12 AM (IST)

    गणाईगंगोली जेएनएन गणाई गंगोली तहसील के एक जवान का जम्मू कश्मीर में निधन हो गया। 27 वषी ...और पढ़ें

    Hero Image
    गणाई गंगोली निवासी जवान का जम्मू-कश्मीर में हार्ट अटैक से निधन

    गणाईगंगोली, जेएनएन : गणाई गंगोली तहसील के एक जवान का जम्मू कश्मीर में निधन हो गया। 27 वर्षीय इस जवान की मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जवान की मां और पत्नी बेसुध पड़ी हैं। तमाम लोगों ने घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गणाई गंगोली से नौ किलोमीटर रू गड़ी गांव का निवासी दीपक सिंह डसीला (27) सेना की इकाई छह कुमाऊं में तैनात थे। वर्तमान में उसकी तैनाती राष्ट्रीय राइफल्स में जम्मू कश्मीर में थी। गुरुवार को जवान को हार्ट अटैक आया और उसका निधन हो गया। दोपहर को परिजनों को दीपक के निधन की सूचना मिली। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी और मां बेसुध हो गई। पिता चंचल सिंह किसी तरह खुद को संभाले हुए हैं। बताया गया है कि जवान अपने पिता का इकलौता पुत्र था और एक वर्ष पूर्व ही उसका विवाह हुआ था। जवान का पार्थिव शरीर शुक्र वार को घर पहुंचने की उम्मीद है।