Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ते वार्ड में घुसा गुलदार, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ा

    पिथौरागढ़ नगर के बस्ते वार्ड में शुक्रवार को एक गुलदार घुस आया।

    By JagranEdited By: Updated: Fri, 29 Oct 2021 10:24 PM (IST)
    Hero Image
    बस्ते वार्ड में घुसा गुलदार, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ा

    संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: नगर के बस्ते वार्ड में शुक्रवार को एक गुलदार घुस आया। कुत्तों के झुंड से अपनी जान बचाने के लिए गुलदार ने शटरिग की दुकान के पास रखे लकड़ी के ढेर में शरण ले ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर गुलदार को बाहर निकाला। गुलदार के घनी आबादी में घुस आने से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे लोगों के कुत्तों के झुंड को गुलदार की पीछे दौड़ते देखा। गुलदार वार्ड में स्थित एक शटरिग की दुकान के परिसर में रखी लकड़ियों के ढेर के पीछे जा छुपा। लोगों ने कुत्तों को मौके से खदेड़कर इसकी सूचना वन विभाग को दी।

    वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी की अगुवाई में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जाल के जरिए गुलदार को पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा रही।

    वन क्षेत्राधिकारी जोशी ने बताया कि गुलदार सात- आठ माह का बच्चा है। संभवतया शिकार के लिए निकली अपनी मां से बिछुड़ गया है। उन्होंने बताया कि गुलदार पूरी तरह स्वस्थ है। गुलदार को जल्द ही जंगल में वापस छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सतर्कता बनाए रखने की अपील की है। ======= बंदर ने बुजुर्ग महिला पर फेंका गमला, घायल

    थल : क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ चुका है। घरों में घुसकर नुकसान पहुंचाने वाले बंदर अभी तक क्षेत्र में छह से अधिक लोगों को काट कर घायल कर चुके हैं। आक्रामक हो चुके बंदरों ने घर की छत से भगाने के दौरान छत पर रखा गमला एक बुजुर्ग महिला पर फेंक दिया। फलस्वरू प महिला गंभीर घायल हो गई।

    थल कस्बे में विगत कई वर्षो बंदरों का आतंक बना हुआ है।

    थल कस्बे से लगे दाफिला गांव की 65 वर्षीय गोविंदी देवी अपने घर के बाहर आंगन में झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान छत पर बंदरों का झूंड आ गया। महिला ने बंदरों का भगाने का प्रयास किया। इसी दौरान एक बंदर ने छत पर रखा गमला पकड़ कर महिला पर फेंक दिया। गमला गोविंदी देवी के सिर पर लगा जिससे वह लहूलुहान हो गई। स्वजन और सामाजिक कार्यकर्ता दीपक भैसोडा घायल महिला को निकट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोचर ले गए। जहां पर महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। उसके सिर पर 12 टाके लगे हैं। इस घटना के बाद थल क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और वन विभाग से बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है।