विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति से अलग लिव-इन में रह रही थी महिला, पार्टनर ने उतारा मौत के घाट... गिरफ्तारी के बाद खोले राज

Published: Sat, 07 Nov 2026 11:52 AM (IST)

धारचूला के खोतीला में एक महिला की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. धारचूला में महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा

  2. लिव-इन पार्टनर ने शक के चलते की थी हत्या

  3. आरोपी देवराज नबियाल गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। सीमांत नगर धारचूला के खोतीला में हुई महिला की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है।

पुलिस ने मृतका के साथ लिव-इन में रह रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या का मुख्य कारण आरोपित द्वारा महिला पर शक करना सामने आया है।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से नेपाल के दार्चुला निवासी 35 वर्षीय मृतका मीनू (मीना) लोहार पिछले तीन साल से पति से अलग होकर खोतिला निवासी देवराज नबियाल (35) के साथ रह रही थी। मृतका के पूर्व पति और तीन बच्चे धारचूला के बगीचा क्षेत्र में रहते हैं।

महिला पर शक करता था देवराज 

जांच अधिकारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक अंबी राम आर्य ने बताया कि देवराज महिला पर शक करता था, जिसे लेकर गुरुवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ।

विवाद बढ़ने पर देवराज ने मीनू के साथ मारपीट की और लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। सिर समेत शरीर पर गंभीर चोटें लगने के बाद मीनू जान बचाने के लिए घर से बाहर भागी, लेकिन करीब 600 मीटर दूर खोतिला पुल के पास उसकी मौत हो गई।

मृतका के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार की रात एसएसबी कैंप के पीछे काली नदी किनारे से आरोपित देवराज को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, खून लगी शर्ट, जूते और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए हैं।

कोतवाल एके सिंह ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।

यह भी पढ़ें- धारचूला में महिला की हत्या कर पुल के पास फेंका, लिव-इन पार्टनर फरार; जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें- धारचूला के घटखोला में कार खाई में गिरी, 75 वर्षीय बुजुर्ग चालक की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।