विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धारचूला के घटखोला में कार खाई में गिरी, 75 वर्षीय बुजुर्ग चालक की मौत

Published: Wed, 15 Apr 2026 06:20 PM (IST)

धारचूला के घटखोला के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, धारचूला । तहसील क्षेत्र के घटखोला के पास एक कार गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। अस्पताल लाए जाने के दौरान घायलों में एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सिन्याखोला गांव निवासी ग्रामीण धारचूला से खरीदारी कर कार से घर की ओर लौट रहे थे। अपराह्न लगभग दो बजे तहसील मुख्यालय से दो किमी दूर घटखोला पुल के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

कार चालक 75 वर्षीय कमल राम जौहरी और वाहन में सवार गजेंद्र थापा और नर सिंह धामी घायल हो गये। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला।

घायलों को अस्पताल ले जाए जाने के दौरान चालक कमल राम जौहरी ने दम तोड़ दिया। दोनों घायल अस्पताल में भर्ती है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस मृतक के परिजनों का इंतजार कर रही है। स्वजन के आने के बाद पंचायतनामे और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- धारचूला में महाशिवरात्रि का भव्य उत्सव, शिवमय हुआ कैलाश मानसरोवर का बेस कैँप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।