Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाताल भुवनेश्वर गुफा खुली, सामाजिक दूरी का हो रहा है पालन

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 17 Oct 2020 10:47 PM (IST)

    पाताल भुवनेश्वर गुफा के शनिवार को आम लोगों के लिए खोलने के बाद श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

    पाताल भुवनेश्वर गुफा खुली, सामाजिक दूरी का हो रहा है पालन

    गंगोलीहाट, जेएनएन : विगत छह माह से बंद पाताल भुवनेश्वर गुफा शनिवार को आम लोगों के लिए खोल दी गई है। गुफा खुलने से पूर्व गुफा के क्षेत्रपाल की पूजा-अर्चना कर हवन किया गया। बाद में गुफा में पंचामृत का छिड़काव किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार सुबह मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नीलम सिंह भंडारी के नेतृत्व में क्षेत्रपाल की पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर महासचिव जगत रावल, कोषाध्यक्ष उमेद सिंह भंडारी, गाइड लक्ष्मण सिंह गुरौ, राजेंद्र सिंह रावल, मनोहर गुरौ, स्वागती लक्ष्मण सिंह भंडारी इंद्र सिंह दसौनी और भारतीय पुरातत्व विभाग के नरेंद्र सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे। पूजा के बाद गुफा दर्शन का कार्यक्रम चला। पहले दिन प्रथम बैच में कर्नाटक बंगलुरु निवासी शोभा राम वी, स्रुजाता राम वी, नैनीताल निवासी नेहा बिष्ट, कंचन बिष्ट, दिल्ली निवासी अजय सौकिल, अजय राणा ने गुफा के दर्शन किए। गुफा में प्रवेश से पूर्व एलोपैथिक अस्पताल के फार्मासिस्ट मोहन सिंह ने सभी के तापमान नापा और जांच की। सही पाए जाने पर गुफा में प्रवेश दिया गया।

    comedy show banner
    comedy show banner