Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pithoragarh Landslide: पहाड़ से गिरे पत्थराें से देवत गांव में दहशत, रात में घर छोड़कर निकले लोग

    पिथौरागढ़ के देवत गांव में रविवार देर रात फिर पत्थर गिरने से ग्रामीण डर गए। खराब मौसम में लोग अपने घरों को छोड़कर नैनी सैनी के बारात घर में रात बिताने को मजबूर हो गए। हाल ही में गांव में एक विशाल पत्थर गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए थे। जिलाधिकारी और दर्जा राज्य मंत्री गांव पहुंचे।

    By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 25 Aug 2025 12:09 PM (IST)
    Hero Image
    Pithoragarh News In Hindi: बरातघर में शरण लिए ग्रामीण

    जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नैनीसैनी पट्टी के देवत गाव में रविवार देर रात्रि पहाड़ की तरफ से गिरने पत्थर गिरने लगे। गांव में अफरातफरी मच गई। डर के मारे खराब मौसम में परिवार मकानों को छोड़ कर नैनी सैनी पहुंच गए। जहां पर एक बारात घर मे ग्रामीणों ने रात गुजारी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीते दिनों देवत गांव में पहाड़ से एक विशाल पत्थर एक मकान पर गिर गया था। एक बालक की मौत हुई थी, चार अन्य लोग घायल हो गए थे।

    कुछ वर्षाें में तीन से चार घटनाएं

    बीते दो−तीन वर्षों के बीच गांव में पहाड़ से पत्थर गिरने की तीन से चार घटनाएं हो चुकी हैं। देवत गांव से लेकर पहाड़ की चोटी तक अनगिनत पत्थर हैं, जो अपने आप ही खिसक कर देवत गांव तक पहुंचे हैं। रविवार की रात को पिथौरागढ़ क्षेत्र में मौसम खतरनाक बना था।

    बिजली की आवाज से डरावना माहौल

    बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली की आवाज से माहौल डरावना बना था। इसी दौरान पहाड़ की तरफ से गिरने लगे। जिसे लेकर पूरे गाव में दहशत फैल गई और ग्रामीण रात को ही नैनी सैनी पहुंच गए। लगभग 50 परिवारों ने बारातघर में रात बिताई।

    डीएम और राज्यमंत्री पहुंचे

    सुबह दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी सहित अधिकारियों कस दल देवतपुर चौड़ा पहुंचा है।