समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने पिथौरागढ़ में किए प्रदर्शन
मुनस्यारी में पेयजल की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, वहीं पिथौरागढ़ में सफाई को लेकर नगर पालिका का पुतला जलाया।
पिथौरागढ़, [जेएनएन]: जिले की समस्याओं को लेकर कांग्रेसी मुखर होने लगे हैं। मुनस्यारी में पेयजल की समस्या को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, वहीं पिथौरागढ़ में सफाई को लेकर नगर पालिका का पुतला जलाया।
आपदा के दो माह बाद भी मुनस्यारी सहित दर्जनों गावो में पेयजल समस्या का समाधान नही हो सका है। क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मरम्मत नही की गई है। ग्रामीण गधेरों का दूषित पानी पी रहे है।
इस समस्या को लेकर एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बार बार पेयजल लाइनों की मरम्मत की मांग के बाद भी कोई कारगार कदम नहीं उठाए गए हैं। एनएसयूआई के छात्रों ने ब्लाक अध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय के सम्मुख प्रदर्शन के साथ ही धरना भी दिया। साथ ही शीघ्र पेयजल व्यवस्था में सुधार नही होने पर जल निगम और जल संस्थान के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
उधर, पिथौरागढ़ नगर के पाण्डेय गांव वार्ड में नियमित सफाई नही होने और स्ट्रीट लाइट खराब रहने पर कांग्रेसियों ने प्रशासन ओर नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि वार्डों की समस्याओं का समाधान नही हो रहा है। पाण्डेयगांव वार्ड में स्ट्रीट लाइट खराब है। वार्ड में नियमित सफाई नही हो रही है। पूरा वार्ड गंदगी से पटा है। शिकायत के बाद भी प्रशासन कोई कदम नही उठा रहा है।
यह भी पढ़ें: दवा फैक्ट्री के प्रबंध निदेशक गायब, वेतन को तरसे कर्मचारी
यह भी पढ़ें: महंगाई के विरोध में अल्मोड़ा में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
यह भी पढ़ें: महंगाई के खिलाफ राजधानी में गरजे कांग्रेसी, केंद्र सरकार का पुतला फूंका