महंगाई के खिलाफ राजधानी में गरजे कांग्रेसी, केंद्र सरकार का पुतला फूंका
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में एस्लेहॉल चौक में केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
देहरादून, [जेएनएन]: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में एस्लेहॉल चौक में केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय से प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकाली।
एस्लेहॉल चौक में पुतला फूंकने से पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि 2014 में जब कच्चे तेल की कीमत तत्कालीन कीमतों के करीब दोगुना थी, तब भी पेट्रोल डीजल इतना महंगा नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल में मोदी सरकार ने देश की जनता को लूटने का काम किया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने मोदी सरकार को विफल बताते हुए कहा प्रधानमंत्री को 100 दिन में मंहगाई कम करने के वादे का देश की जनता को जवाब देना चाहिए।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, विजयपाल सजवाण, पूर्व विधायक राजकुमार, लालचंद शर्मा, पृथ्वीराज चौहान, गोदावरी थापली, संजय किशोर, गौरव चौधरी, राजेंद्र शाह, विजय सारस्वत, एसपी सिंह, अजय सिंह, मथुरा दत्त जोशी समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
यह भी पढ़ें: बैल और घोड़ा बुग्गी में सवार होकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
यह भी पढ़ें: सरकार में यदि साहस है तो तत्काल कराए निकाय चुनाव: धस्माना