Move to Jagran APP

महंगाई के विरोध में अल्मोड़ा में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के चौघानपाटा में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला जलाया।

By BhanuEdited By: Published: Sat, 01 Sep 2018 01:59 PM (IST)Updated: Sat, 01 Sep 2018 01:59 PM (IST)
महंगाई के विरोध में अल्मोड़ा में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
महंगाई के विरोध में अल्मोड़ा में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

अल्मोड़ा, [जेएनएन]: देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के चौघानपाटा में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। 

prime article banner

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक ओर जहां केंद्र सरकार राफेल घोटाले में फंसी हुई है। वहीं देश की आम जनता दैनिक प्रयोग की वस्तुओं के बढ़ रहे दामों से त्रस्त है। 

उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों, रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे आम आदमी का घर चलाना मुश्किल हो गया है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को किसी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, प्रकाश जोशी, पूरन रौतेला, त्रिलोचन जोशी, सुरेंद्र मेहरा, तारू जोशी, लता तिवारी, प्रीति बिष्ट, अख्तर हुसैन, परवेज सिद्धीकी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: महंगाई के खिलाफ राजधानी में गरजे कांग्रेसी, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

यह भी पढ़ें: बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

यह भी पढ़ें: बैल और घोड़ा बुग्गी में सवार होकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK