विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंपावत में 100 से अधिक युवाओं को मिलेगी अग्निवीर भर्ती तैयारी की ट्रेनिंग, डीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Published: Mon, 02 Nov 2026 10:25 PM (IST)

यूथ फाउंडेशन चंपावत में 100 से अधिक युवाओं को अग्निवीर भर्ती के लिए प्रशिक्षण देगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गोरलचौड़ ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. यूथ फाउंडेशन देगा 100 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण।

  2. अग्निवीर भर्ती की शारीरिक और लिखित परीक्षा की तैयारी।

  3. जिलाधिकारी मनीष कुमार ने व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

संवाद सहयोगी, चंपावत। यूथ फाउंडेशन की ओर से गोरलचौड़ मैदान में 100 से अधिक युवाओं को अग्निवीर भर्ती के लिए तैयारी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने रविवार की देर शाम मैदान में पहुंचकर प्रशिक्षण के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने युवाओं के नियमित अभ्यास, प्रशिक्षण के संचालन तथा इसके लिए आवश्यक सुविधाओं एवं सहयोग के संबंध में जानकारी ली।

C-232-1-HLD1019-365310

डीएम ने नगर पालिका के चंपावत के ईओ भारत त्रिपाठी से प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने को कहा। डीएम ने बताया कि यूथ फाउंडेशन के माध्यम से युवाओं को अग्निवीर भर्ती की शारीरिक एवं लिखित परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाना है।

यह भी पढ़ें- रोडवेज कर्मियों को दिवाली इंसेंटिव: उत्तराखंड में ड्राइवर-कंडक्टर के लिए प्रोत्साहन योजना लागू

यह भी पढ़ें- IIM काशीपुर में शीतलाखेत की बेटियों का बजा डंका, भीमल से बनाया हर्बल शैंपू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।