विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोडवेज कर्मियों को दिवाली इंसेंटिव: उत्तराखंड में ड्राइवर-कंडक्टर के लिए प्रोत्साहन योजना लागू

Published: Mon, 02 Nov 2026 10:15 PM (IST)

उत्तराखंड रोडवेज ने दीपावली से पहले कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की है, जिसमें चालक-परिचालकों को तय किमी पूरे करने पर अतिरिक्त पैसे मिलेंगे।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. रोडवेज कर्मचारियों के लिए दीपावली प्रोत्साहन योजना लागू।

  2. चालक-परिचालकों को किमी के आधार पर मिलेगा पैसा।

  3. मैकेनिक, उपनलकर्मी सहित अन्य स्टाफ भी शामिल।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। वेतन का इंतजार कर रहे रोडवेज कर्मचारियों के लिए फिलहाल प्रोत्साहन योजना का आदेश जारी हुआ है। किमी के आधार पर चालक-परिचालक को पैसे मिलेंगे। योजना के दायरे में मैकेनिक, उपनलकर्मी से लेकर अलग-अलग कक्षों से जुड़े कार्मिक भी लिए गए हैं। दूसरी तरफ कर्मचारियों का कहना है कि दीपावली से पहले वेतन भी जारी होना चाहिए।

दीपावली पर हर साल यात्रियों का दबाव बढ़ने से रोडवेज की झोली भर जाती है। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जयपुर, कानपुर, बरेली, लखनऊ सहित अन्य मैदानी रूटों के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों की गाड़ियां भी पैक नजर आती हैं।

कर्मचारियों के अभाव में संचालन प्रभावित न हो इसलिए जीएम संचालन क्रांति सिंह ने सोमवार को प्रोत्साहन योजना का आदेश जारी कर दिया। मैदानी मार्ग से जुड़ी बसों में छह नवंबर से 16 नवंबर तक केवल एक दिन की छ्ट्टी लेकर 2500 किमी तय करने पर चालक-परिचालक को डेढ़-डेढ़ हजार रुपये दिए जाएंगे।

मिश्रित मार्ग यानी पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी मार्ग पर संचालित गाड़ियों में दो हजार किमी और सिर्फ पहाड़ी मार्गों पर चलने वाली गाड़ियों से जुड़े कर्मचारियों को 1800 किमी पूरे करने होंगे।

आउटसोर्स से तैनात मैकेनिक को दस दिन ड्यूटी करने पर एक हजार रुपये मिलेंगे। स्टेशन ड्यूटी वाले उपनलकर्मियों के साथ ही डीजल कक्ष, बैगवाइज कक्ष और समय संचालन दफ्तर से जुड़े कार्मिक भी प्रोत्साहन योजना के दायरे में आएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।