100 मीटर दौड़ में सूरज व जाग्रति ने सबको पछाड़ा
संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: विकासखंड विण का तीन दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ जारी है। दूसरे दिन अंडर ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: विकासखंड विण का तीन दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ जारी है। दूसरे दिन अंडर-21 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। गंगोलीहाट में तीन दिवसीय खेल महाकुंभ शुक्रवार से शुरू हुआ।
स्थानीय केएनयू राइंका खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में दूसरे दिन मुख्य अतिथि पर्वतारोही एवरेस्ट विजेता मनीष कसन्याल थे। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सूरज सिंह व बालिका वर्ग में जागृति भंडारी ने बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में रोहित कुमार व बालिका वर्ग में सपना ने प्रथम स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में नितिन थापा व बालिका में रिया राणा ने प्रथम स्थान हासिल किया। तीन हजार मीटर दौड़ बालक वर्ग में अंकित भट्ट अव्वल रहे। सभी अव्वल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक युवा कल्याण अधिकारी दीपक चंद्र भट्ट, प्रवीण सिंह रावल, मीना चंद, ममता, भुवन उप्रेती, हरीश पंत, संजय भट्ट, पुष्पेश पाठक, सुरेश चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। शनिवार को अंडर-14 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। गंगोलीहाट: यहां स्थानीय जीआइसी खेल मैदान में आयोजित ब्लाक स्तरीय तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला ने किया। पहले दिन अंडर-21 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की प्रतियोगिताएं हुईं। बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में पवन व बालिका वर्ग में तनुजा ने बाजी मारी। 800 मीटर दौड़ में प्रकाश व प्रिया प्रथम स्थान पर रहे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन मेहरा, सभासद संजय बोरा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रेनू चौधरी, रमेश बोरा, खंड शिक्षाधिकारी शिवदयाल, खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक मेहता, खेल समन्वयक मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।