विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौलजीबी मेले में तोड़फोड़ का आरोप, भाजपा ने विधायक हरिश धामी पर साधा निशाना

Published: Sun, 15 Nov 2026 03:20 PM (IST)

भाजपा ने धारचूला के जौलजीबी मेले में सांस्कृतिक मंच पर तोड़फोड़ और हाथापाई के आरोप में कांग्रेस विधायक हरीश धामी पर निशाना साधा है।

कांग्रेस विधायक हरीश धामी. File Photo

कांग्रेस विधायक हरीश धामी. File Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। धारचूला के ऐतिहासिक जौलजीबी मेले में सांस्कृतिक मंच पर तोड़फोड़ और हाथापाई के आरोप को लेकर भाजपा ने कांग्रेस विधायक हरीश धामी पर निशाना साधा है।

शनिवार को दर्जा मंत्री गणेश भंडारी ने प्रेसवार्ता कर कहा कि विधायक ने मंच पर खुलेआम तोड़फोड़ की, माइक फेंका और कुर्सी से लोगों पर हमला करने के साथ कर्मचारियों से हाथापाई की।

भंडारी ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क है और विधायक लगातार गुंडागर्दी व दादागिरी से लोगों को भयभीत करते रहे हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधायक भाजपा में शामिल होने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भाजपा ऐसे अनुशासनहीन जनप्रतिनिधि को शामिल नहीं करती।

प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक चंद्रा पंत, प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, महापौर कल्पना देवलाल, वरिष्ठ नेता केदार जोशी और जिला मंत्री रघुवीर सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- हरीश धामी ने जनता से मांगी माफी, मुख्यमंत्री को फिर दी चुनाव लड़ने की चुनौती

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी के हंगामे के बाद सांस्कृतिक संध्या रद्द, जनता में रोष

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।