हरीश धामी ने जनता से मांगी माफी, मुख्यमंत्री को फिर दी चुनाव लड़ने की चुनौती
विधायक हरीश धामी ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी कर जनता से तैश में की गई गलतियों के लिए माफी ...और पढ़ें
-1794672791117_m.webp)
HighLights
विधायक हरीश धामी ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी किया।
तैश में की गलतियों के लिए जनता से मांगी माफी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को धारचूला से चुनाव लड़ने की चुनौती दी।
संसू, जागरण, जौलजीबी (पिथौरागढ़)। विधायक हरीश धामी ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो डालकर कहा है कि यदि तैश में आकर उनके द्वारा कुछ गलतियां हुई हैं तो वह इसके लिए जनता से माफी चाहते हैं। मेरा माइक मुख्यमंत्री और सरकार के कहने पर बंद किया गया।
अपने वीडियो संदेश में विधायक धामी ने कहा कि उनके संगठन द्वारा विरोध का निर्णय लिया गया था परंतु उनका कहना था कि जौलजीबी मेले में हम अतिथि देवो भव की भावना रखते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा था कि उनकी अध्यक्षता में कार्यक्रम हो रहा है।
वह अपने संबोधन में समस्याएं रखेंगे और जिन बातों का विरोध करना है वह भी जाहिर करेंगे। उनका कहना है कि पहले केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा बोले और उन्होंने अपने संबोधन में तीन दिन पूर्व फुलतड़ी में सड़क के चलते आठ वर्षीय बालक की मौत पर एक भी शब्द नहीं बोला उल्टा अपनी सड़कों की उपलब्धि बताते रहे। बाद में मुख्यमंत्री बोले। जब मेरी बारी आयी तो माइक बंद कर दिया गया। यह सब मुख्यमंत्री और सरकार के कहने पर हुआ।
अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि वह धारचूला, मुनस्यारी की स्वाभिमानी जनता के प्रतिनिधि हैं और जनता के स्वाभिमान के साथ कोई समझौता नहीं कर सकते हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर धामी का यह मेले का अंतिम उद्घाटन है।
उनमें दम है तो वह 2027 का चुनाव धारचूला से लड़कर दिखाएं। साथ ही कहा कि पुष्कर धामी जिस सीट से चुनाव लड़ते हैं वह चुनौती दें तो मैं उसी सीट से चुनाव लड़कर उनकों पटखनी दूंगा।
यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी के हंगामे के बाद सांस्कृतिक संध्या रद्द, जनता में रोष
यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले में सियासी घमासान, विधायक हरीश धामी ने सीएम को बताया भगोड़ा डरपोक और चोर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।