Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भागवत कथा में सुनाया सती चरित्र का रोचक प्रसंग

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 22 Jul 2022 11:10 PM (IST)

    भागवत कथा में सुनाया सती चरित्र का रोचक प्रसंग। ...और पढ़ें

    Hero Image
    भागवत कथा में सुनाया सती चरित्र का रोचक प्रसंग

    भागवत कथा में सुनाया सती चरित्र का रोचक प्रसंग

    संवाद सूत्र, गंगोलीहाट : क्षेत्र के ग्रामसभा पाभै (कोटिगांव) के प्रसिद्ध विष्णु मंदिर में आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा जारी है। चौथे दिन कथा व्यास शास्त्री पं. प्रकाश पांडे ने सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, प्रदयु व पृथ्वी संवाद का रोचक प्रसंग सुनाया। कथा श्रवण को दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा व्यास पं. पांडे ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जीवन के सत्य का ज्ञान कराने के साथ ही धर्म और अधर्म के बीच के फर्क को बताती है। उन्होंने भक्ति, ज्ञान, वैराग्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा श्रवण मात्र से मनुष्य का कल्याण हो जाता है। लोगों को अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर भागवत कथा अवश्य सुननी चाहिए। भागवत कथा के मुख्य यजमान लक्ष्मण सिंह ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रवण करने की अपील की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें