पिथौरागढ़ के भगत वाछमी बने कीवी किंग, जैविक खेती से युवाओं को कर रहे प्रेरित, 250 पौधों से हो रही बंपर पैदावार
पिथौरागढ़ के मुनस्यारी निवासी प्रगतिशील किसान भगत वाछमी 250 कीवी पौधों से बंपर उत्पादन कर 'कीवी किंग' बन गए हैं। ...और पढ़ें
-1794758473841_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, जागरण नाचनी (पिथौरागढ़)। सीमांत जिले में जैविक खेती के क्षेत्र में किसान नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। लंबे समय से जैविक कीवी की खेती कर रहे मुनस्यारी विकास खंड के गिरगांव निवासी भगत वाछमी पिथौरागढ़ के सबसे बड़े कीवी काश्तकार बन चुके हैं।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री भगत वाछमी के पास वर्तमान में कीवी के 250 पौधे हैं, जिनसे इस सीजन में लगभग 7 कुंतल कीवी का उत्पादन हुआ है। किसान भगत वाछमी का कहना है कि इस बार मौसम की अनुकूलता न रहने के कारण उत्पादन सीमित रहा, अन्यथा यह आंकड़ा 25 कुंतल से भी अधिक पहुंच सकता था।
उनकी इस सफलता से प्रेरित होकर क्षेत्र के कई युवा भी कीवी की खेती से जुड़ रहे हैं। वर्तमान में रमेश देवली, राजेंद्र देवली, बहादुर सिंह सहित कई युवा उनके साथ मिलकर कीवी बागवानी कर रहे हैं।
भगत वाछमी ने बताया कि सरकार की ओर से इन गांवों को कलस्टर के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे कृषि क्षेत्र को और अधिक बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय काश्तकारों को बेहतर आर्थिक लाभ और सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी।
यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में व्यास, दारमा, जोहार और खलिया टॉप में हिमपात, चौदास में वर्षा
यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले में बवाल पर बड़ी कार्रवाई, विधायक हरीश धामी समेत सात पर केस