आदि कैलास यात्रा: 19 से 26 अक्टूबर तक श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगा इनर लाइन परमिट
आदि कैलास यात्रा के लिए 19 से 26 अक्टूबर तक इनर लाइन परमिट जारी नहीं किए जाएंगे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। आदि कैलास क्षेत्र में अल्ट्रा मैराथन को लेकर आदि कैलास यात्रियों के लिए इनर लाइन परमिट जारी नहीं होंगे। प्रशासन ने देश भर से यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि आदि कैलास दर्शन के लिए 19 अक्टूबर से पूर्व और 26 अक्टूबर के बाद ही यात्रा पर आने को कहा है।
एसडीएम धारचूला आशीष जोशी ने कहा के अल्ट्रा मैराथन को देखते हुए 19 अक्टूबर से मैराथन के धावकों और इसमें प्रतिभाग करने वालों को ही इनर लाइन परमिट जारी होंगे। अन्य को परमिट जारी नहीं किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- चीन सीमा से लगे पिथौरागढ़ में बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज शुरू, हरियाणा की युविका बनीं दाखिला लेने वाली पहली छात्रा
