Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आदि कैलास और ऊं पर्वत दर्शन यात्रा का दूसरा चरण शुरू, पहले दिन 195 यात्री हुए रवाना

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 05:15 PM (IST)

    धारचूला से आदि कैलास और ऊं पर्वत दर्शन यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो गया है। पहले दिन 195 यात्री गुंजी के लिए रवाना हुए। 400 यात्री इनर लाइन परमिट का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन मौसम को देखते हुए धीरे-धीरे परमिट जारी कर रहा है। यात्रा शुरू होने से यात्री और पर्यटन कारोबारी खुश हैं। पहले चरण में 50 हजार लोगों ने दर्शन किए थे।

    Hero Image
    यात्रा का दूसरा चरण अक्टूबर अंत तक चलेगा। File

    संवाद सूत्र, जागरण, धारचूला। आदि कैलास और ऊं पर्वत दर्शन यात्रा का दूसरा चरण बुधवार को शुरू हो गया। पहले दिन 195 यात्री गुंजी के लिए रवाना हुए। 400 यात्री अभी धारचूला में इनर लाइन परमिट जारी होने के इंतजार में हैं। यात्रा का दूसरा चरण अक्टूबर अंत तक चलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रा का दूसरा चरण 15 सितंबर से शुरू होना था, लेकिन मौसम की खराबी के चलते प्रशासन ने इनर लाइन परमिट जारी नहीं किये थे। धारचूला में यात्रियों की बढ़ती संख्या और टूर आपरेटरों की डिमांड पर प्रशासन ने बुधवार से इनर लाइन परमिट जारी करने शुरू कर दिये हैं।

    उपजिलाधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि पहले दिन 195 यात्रियों को परमिट जारी किये गये हैं, ये यात्री गुंजी के लिए रवाना हो गये हैं, जहां से ये आदि कैलास और ऊं पर्वत दर्शन के लिए जायेंगे। उन्होंने बताया कि अभी 400 ओर यात्रियों को इनर लाइन परमिट जारी किये जाने हैं, लेकिन मौसम के रूख को देखते हुए परमिट एक साथ जारी नहीं किये जायेंगे। गुरुवार और शुक्रवार को 200-200 परमिट जारी किये जायेंगे। यात्रा शुरू हो जाने से यात्री और स्थानीय पर्यटन कारोबारी गदगद हैं।

    आदि कैलास और ऊं पर्वत दर्शन यात्रा का पहला चरण मई से जून माह तक संचालित हुआ था, जिसमें लगभग 50 हजार लोगों ने आदि कैलास और ऊं पर्वत के दर्शन किये थे। मानसून काल के चलते यात्रा को रोका गया था। यात्रा का दूसरा चरण अक्टूबर अंत तक चलेगा। दूसरे चरण में 70 हजार से अधिक यात्रियों के यहां पहुंचने की उम्मीद है। मौसम ठीक रहने पर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।